पंचतत्व में विलीन हुए सिंगर पंकज उधास, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शेयर करे

मुंबई: फेमस गजल सिंगर पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पंकज उधास की अचानक मौत से सेलेब्स और उन्हें चाहने वाले गमगीन हो गए हैं। पंकज उधास का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आज वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद सभी को उनके अंतिम दर्शन कराए गए। पंकज उधास की अंतिम विदाई के दौरान विद्या बालन, सुनील गावस्कर, सोनू निगम, शंकर महादेवन समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए।

राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई

पंकज उधास को मुंबई पुलिस ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी है। पंकज उधास का अंतिम संस्कार क्रिया वरली के हिंदू श्मशान घाट में हुआ। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें, पकंज उधास पद्मश्री सम्मानित थे। इसी वजह से उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े लोग गजल सम्राट के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सेलेब्स ने पंकज उधास को दी श्रद्धांजलि

पंकज उधास के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ का टूट पड़ा है। दोपहर 3 बजे फूलों से सजे ट्रक पर उनके पार्थिव शरीर के साथ एक बड़ा फोटो फ्रेम भी रखा गया। पंकज उधास के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्य के अलावा कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुए। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी गायक के अंतिम दर्शन में दिखाई दिए। शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, सोनू निगम, सुनील गावस्कर, विद्या बालन, आनंद जी समेत कई सेलेब्स उधास को श्रद्धांजलि देने आए।

पंकज के बड़े भाई भी सिंगर थे

मशहूर गायक पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक जमींदार चारण परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पंकज के पिता का नाम केशूभाई उधास था। पंकज के बड़े भाई भी सिंगर थे। मनहार उधास बॉलीवुड में हिंदी पार्श्व गायक थे। उनके दूसरे बड़े भाई निर्मल उधास भी एक प्रसिद्ध गजल गायक हैं।

 

Visited 85 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर