GoodBye Dumbledore : नहीं रहें एक्टर सर माइकल गैम्बन !

नई दिल्ली : हॉलीवुड की मशहूर हैरी पॉटर सीरीज में प्रोफेसर एल्बस डम्बलडोर का किरदार निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैम्बन का निधन हो गया। 82 वर्षीय माइकल निमोनिया के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आखिरी सांसे लीं। माइकल ने हैरी पॉटर सीरीज की 8 में से 6 फिल्मों में डम्बलडोर का रोल प्ले किया था। गैम्बन के निधन की जानकारी उनके बेटे और पत्नी ने दी है। आयरलैंड की राजधानी डबलिन में 1940 में जन्मे माइकल ने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 1965 में उन्होंने फिल्म ओथेलो से डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई कोर्डेलिया थी। अपने 54 साल के लंबे फिल्मी करियर में माइकल को असली पहचान हैरी पॉटर से ही मिली।

हैरी पॉटर ने दिलाई पहचान

गौरतलब है कि सर माइकल गैम्‍बन को डम्‍बलडोर के रोल के लिए पूरी दुनिया में एक खास पहचान हासिल हुई। हालांकि, वह कई अन्य हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बहुत खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया। फिल्मों के अलावा वह थिएटर में भी एक्टिव थे। उन्होंने ‘पिंटर’, ‘बेकेट’ और ‘एक्बोर्न’ के नाटकों में शानदार काम किया है।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

शुक्रवार को ये उपाय कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, पैसों की नहीं होगी किल्लत

कोलकाता : शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही आगे पढ़ें »

CM ममता ने PM मोदी को लिखा पत्र, बंगाल को केंद्रीय फंड जारी करने में हस्तक्षेप करने का किया अनुरोध

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में ममता ने कहा क‌ि 'स्वास्थ्य आगे पढ़ें »

ऊपर