Bachchan Family Holi: बच्चन परिवार ने कुछ इस तरह मनाई होली, देखें तस्वीरें

मुंबई: हर साल की तरह इस साल भी बच्चन परिवार ने होली मनाया। ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन ने एक साथ होली सेलिब्रेशन किया। तीनों ही रंगों की मस्ती में झूमते नजर आए। साथ मिलकर तीनों ने खूब धूम मचाई। होलिका दहन में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन परिवार के साथ दिखे। सभी ने अमिताभ बच्चन के आवास पर एक साथ होलिका दहन किया। इस दौरान श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी मौजूद रहीं, लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन ने होली अपने खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की। सभी शाम तक रंगों में सने गानों पर डांस करते नजर आए।

 

 

बच्चन परिवार के साथ होली

नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो नई तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह सफेद कुर्ती में सूखे रंगों से खेलते हुए नजर आ रही हैं। एक वीडियो में रंगों से भरी बाल्टियाँ और उपयोग के लिए पानी की बंदूकें दिखाई गईं। दूसरी तस्वीर में अमिताभ, जया और नव्या कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अमिताभ ने सफेद कुर्ता पायजामा चुना, जिसे उन्होंने क्रीम रंग के शॉल के साथ जोड़ा। एक अन्य तस्वीर में जया ने अपने हाथों में पिचकारी पकड़ रखी थी और वह अपने लक्ष्य पर रंग छिड़कने के लिए तैयार दिख रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S (@shwetabachchan)

 

ऐश्वर्या ने बच्चों के साथ की मस्ती

ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन, तीनों ने ही व्हाइट कपड़े कैरी किए थे। दोस्तों के साथ एक प्राइवेट पार्टी में तीनों ने खूब मस्ती की। आराध्या भी अपनी दोस्तों के साथ होली पर धमाचौकड़ी मचाते नजर आईं। रंगों के साथ खेलने के बाद ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन फोम से खेलते भी दिखे। इस दौरान ऐश्वर्या कई बच्चों को गले लाकर उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराती नजर आईं। ये सभी तस्वीरें अब इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं और तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर आरोप, भाजपा बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है

दुबराजपुर : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बंगाल के लोकाचार के खिलाफ है। अभिषेक बनर्जी आगे पढ़ें »

ऊपर