ये हैं 2023 के 3 सबसे यंग अरबपति, अंबानी-अडानी दूर तक लिस्ट में नहीं

शेयर करे

नई दिल्ली: एशिया के अमीर इंसान मुकेश अंबानी का घर भारत में है। पिछले साल तक ये दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी का भी घर था, फिलहाल वह देश के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं। लेकिन अब परिभाषा बदल रही है, 2023 में यंग जेनरेशन के कई लोग अरबपति बने हैं। वहीं ये 3 लोग ऐसे हैं जिन्होंने 50 से कम की उम्र में ही अपना जलवा दिखा दिया है। ब्लूमबर्ग का बिलेयनियर इंडेक्स हो या फोर्ब्स की 100 रिच लिस्ट या हुरुन इंडिया की ‘सेल्फ मेड बिजनेसमैन ऑफ द ईयर’ लिस्ट, इन सभी में इस वक्त देश के इन्हीं यंग जेनरेशन लोगों की चर्चा हो रही थी।

ये है देश के यंग अरबपति

देश के अधिकतर यंग अरबपति अभी 50 की उम्र के पार भी नहीं पहुंचे हैं, तो कहीं-कहीं तो लोगों की उम्र 40 से भी कम है। ये है 2023 की लिस्ट

निखिल कामथ : ‘जेरोधा’ जैसे शेयर ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म के हिसाब से देश के सबसे युवा अरबपति निखिल कामथ (37) हैं। इनके भाई नितिन कामथ (44) भी लिस्ट में शामिल हैं। फोर्ब्स ने जो ‘रिच इंडियन लिस्ट’ निकाली है, उसके हिसाब से देश में सबसे यंग अरबपति कामथ ब्रदर्स हैं। इनकी संपत्ति 5.5 अरब डॉलर है।

बिन्नी और सचिन बंसल : फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने वाले सचिन और बिन्नी बंसल की उम्र भी 50 साल से कम है। दोनों ने ही अरबपति का स्टेटस 2015 में अचीव कर लिया था। अब उनकी दौलत में इजाफा हुआ है। सचिन की उम्र महज 42 साल और बिन्नी की 41 साल है।

रवि मोदी : देश के लाखों दूल्हा-दुल्हन को ड्रीम वेडिंग का गिफ्ट देने वाले रवि मोदी की उम्र 46 साल है। वह करीब 3.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं। उनके पास एथनिक वियर ब्रांड ‘मान्यवर’ और ‘मोहे’ है। ये ब्रांड लोगों को शादी से जुड़ी यादें संजोने का मौका देता है। इसके अलावा ये दोनों ही ब्रांड अन्य भारतीय कपड़ों में भी डील करते हैं।

 

 

Visited 81 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर