Stock Market: बाजार में बहार, लगातार रिकॉर्ड …

Fallback Image
शेयर करे

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार इन दिनों बुलंदियों को छू रहा है। शेयर मार्केट लगातार नए हाई बना रहा है। वहीं एक बार फिर से सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई बना दिया है। सेंसेक्स जहां 65300 के स्तर को छू चुका है तो वहीं निफ्टी 19340 के स्तर के पार निकल चुकी है। इसके साथ ही बाजार भी हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी भी आखिर में हरे निशान में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स
सेंसेक्स में आज धमाकेदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 65 हजार के स्तर के भी पार निकल चुका है। आज सेंसेक्स में 500 से भी ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली थी। वहीं सेंसेक्स ने आज 65300.35 अंकों का हाई लगाया। यही स्तर अब सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। आखिर में सेंसेक्स 486.49 अंक (0.75%) की तेजी के साथ 65205.05 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी
इसके साथ ही निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई लगाया है। निफ्टी 19300 के पार चली गई। निफ्टी ने आज 19345.10 का हाई लगाया। यही अब निफ्टी का ऑल टाइम हाई भी बना है। वहीं आखिर में निफ्टी ने भी हरे निशान के साथ क्लोजिंग दी है। निफ्टी ने 133.50 अंक (0.70%) की तेजी के साथ 19322.55 के स्तर पर क्लोजिंग दी है।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
वहीं आज बाजार में कई शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के टॉप गेनर्स में Grasim Industries, ITC, BPCL, Reliance Industries, Bajaj Finance शामिल रहे। इसके अलावा टॉप लूजर्स में Bajaj Auto, Power Grid Corp, Sun Pharma, Cipla और Dr Reddy’s Laboratories शामिल रहे।

52 वीक हाई
वहीं बीएसई पर 200 से अधिक स्टॉक ने अपना 52 वीक हाई लगाया। इनमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, एसजेवीएन, एनटीपीसी, कर्नाटक बैंक, टाटा मोटर्स, सुजलॉन एनर्जी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स, आईओसी, आईडीएफसी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बैंक ऑफ बड़ौदा और अशोक लीलैंड शामिल हैं।

 

Visited 190 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर