कोविड काल के बाद कोलकाता में बढ़ी नये घरों की बिक्री

शेयर करे

2019 के क्वार्टर 1 में टॉप 7 शहरों में हुई थी 26% नये घरों की बिक्री 
2023 के क्वार्टर 1 में हुई 41% नये घरों की बिक्री
सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोविड काल के बाद कोलकाता समेत देश के टॉप 7 शहरों में नये घरों की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस बारे में एनारॉक के रिसर्च डाटा के अनुसार बताया गया कि रेडी टू मूव इन घरों की मांग अब भी सबसे अधिक है, हालांकि नये घरों की बिक्री भी काफी बढ़ी है। वर्ष 2023 के र्क्वाटर 1 में लगभग 1.14 लाख घरों की बिक्री हुई जिसमें 41% से अधिक नयी लांच हुई परियोजनाएं हैं। हालांकि 2019 के क्वार्टर में नये लांच का बिक्री शेयर काफी कम था। उस समय कुल 78,520 घरों की बिक्री हुई थी जिसमें केवल 26% ही नये घर थे। वहीं 2022 के क्वार्टर 1 में 99,550 घरों की बिक्री हुई जिनमें 36% नये घर शामिल थे।
हैदराबाद में सबसे अधिक तो एनसीआर में सबसे कम नये घर बिके
टॉप 7 शहरों की बात करें तो हैदराबाद में नये घरों की बिक्री सबसे अधिक हुई। यहां 2023 के क्वार्टर 1 मशे कुल 14,280 यूनिट्स की बिक्री हुई जिनमें 46% नये घर हैं। वहीं एनसीआर में सबसे कम नये घरों की बिक्री हुई। 2023 के क्वार्टर 1 में कुल 17,160 यूनिट्स की बिक्री हुई जिनमें 30% से अधिक नये घर हैं।
यह कहा एनारॉक समूह के चेयरमैन ने
एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘नयी सप्लाई में काफी प्रतिष्ठित व ब्रांडेड डेवलपर्स द्वारा परियोजनाएं लायी जा रही हैं जो रेरा के गाइडलान्स को मानते हैं और तय समत में परियोजनाएं पूरा करते हैं। 2023 के क्वार्टर 1 में ब्रांडेड व नॉन ब्रांडेड डेवलपर्स शेयर अनुपात 59:41 था जबकि वर्ष 2015 में यह 41:59 था। वहीं निवेशक एक बार फिर आवासन मार्केट की ओर वापस आ गये हैं। इन निवेशकों ने पिछले 3-4 वर्षों में बड़े पैमाने पर आवास को छोड़ दिया है।’
शहरों में इस तरह का रहा ट्रेंड
एमएमआर में 2023 के क्वार्टर 1 में 34,960 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें 40% नये घर थे। 2019 में उसी दौरान 24,010 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें 24% नये लांच वाले घर थे। एनसीआर में 2023 के क्वार्टर 1 में 17,160 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें लगभग 30% नये लांच थे। 2019 के क्वार्टर 1 में 13,740 यू​निट्स की बिक्री हुई थी, इस दौरान नये लांच 21% ही थे। चेन्नई में 2023 के क्वार्टर 1 में 5,880 यूनिट्स की बिक्री हुई, नये लांच की यूनिट्स 41% थी ​जबकि 2019 के क्वार्टर 1 में 3,430 यूनिट्स यानी 29% नये घरों की बिक्री हुई। कोलकाता में 2023 के क्वार्टर 1 में 6,190 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें 38% से अधिक नये घर थे। 2019 के क्वार्टर 1 में 4,020 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें से 24% नये घर हैं। वहीं बंगलुरु में 2023 के क्वार्टर 1 में 15,660 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें नये घर 43% थे जबकि 2019 के क्वार्टर 1 में 15,580 यूनिट्स की ​बिक्री हुई जिसमें 28% नये घर थे। पुणे में 2023 के क्वार्टर 1 में 19,920 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें नये लांच वाले घर 45% थे। 2019 के क्वार्टर 1 में 12,340 यूनिट्स की बिक्री हुई जिसमें 35% नये घर थे।

Visited 160 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर