बंगाल में नेताओं के लिए अलर्ट मोड, नोटा को मिले 5 लाख से ज्यादा वोट

शेयर करे

कोलकाता : लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियों को तो वोट मिले ही हैं, इसके साथ ही लोगों ने नोटा पर भी जमकर बटन दबाया है। इस बार चुनाव में पश्चिम बंगाल में 5 लाख से अधिक वोट नोटा को पड़े हैं जो कुल वोट प्रतिशत का 0.87% है। इस बार पश्चिम बंगाल से 5,24,954 लाेगों ने नोटा पर बटन दबाया है। यहां दिलचस्प बात यह है पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ रही दो राजनीतिक पार्टियों बसपा (बहुजन समाजवादी पार्टी) और एआईएफबी (ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक) से अधिक वोट इस बार नोटा को पड़े हैं। बसपा को पश्चिम बंगाल से 0.38% (2,28,652) वोट मिले हैं जबकि फाब को 0.24% (1,43,946) वोट मिले हैं। दोनों राजनीतिक पार्टियों के वोटों का जोड़ भी निकालें तो उससे अधिक वोट इस बार नोटा को पड़े हैं।

यहां सबसे कम और सबसे अधिक वोट नोटा में

नोटा पर सबसे कम वोट रायगंज में पड़ा है। यहां 1940 वोट ही नोटा पर पड़े हैं जबकि सबसे अधिक नोटा में बोलपुर के लोगों ने बटन दबाया। बोलपुर में नोटा को 21,722 वोट पड़े हैं। दूसरे नंबर पर बर्दवान-दुर्गापुर रहा जहां 21,595 लोगों ने नोटा पर वोट डाले। वहीं तीसरे नंबर पर अलीपुरदुआर रहा जहां 21,298 लोगों ने नोटा पर वोट डाले हैं।

कोलकाता उत्तर और दक्षिण पर एक नजर

महानगर के लोगों ने भी नोटा पर वोट दिया है मगर कोलकाता की दोनों ही सीटों पर इसकी संख्या कुछ खास नहीं रही। कोलकाता दक्षिण में 6423 लोगों ने नोटा पर वोटिंग की जबकि कोलकाता उत्तर में 10,044 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया।

देश में इंदौर रहा नंबर वन

देश भर में इंदौर ने नोटा को लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंदौर में दो लाख से अधिक वोट नोटा काे मिल गए हैं। नोटा का सबसे अधिक वोटों का रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट का है। यहां पर नोटा को 51,660 वोट मिले थे। दूसरे क्रम पर पश्चिम चंपारण में 45,609 वोट नोटा को मिले थे, लेकिन दोनों सीटों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा को दो लाख से अधिक वोट मिल गए हैं। इंदौर में पिछले चुनाव में नोटा को पांच हजार वोट मिले थे।

कब लागू हुआ था नोटा

भारत में पहली बार साल 2013 के विधानसभा चुनावों में नोटा के बटन का इस्तेमाल किया गया था। इससे उन मतादातओं को विकल्प मिला था, जो किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते थे। कुल चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नोटा के बटन का इस्तेमाल हुआ था, जो कि छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत दिल्ली थे।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से ही निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। इस बीच, उत्तर
कोलकाता: शहर के सरकारी बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ने
कोलकाता : कोलकाता के व्यापारिक केंद्र बड़ाबाजार के मेहता बिल्डिंग में मंगलवार शाम को भयंकर आग लग गई। पुलिस ने
हावड़ा: कुछ दिनों पहले दुर्गापुर से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर बांग्लादेशी 'शहादत' मॉड्यूल का बंगाल पुलिस ने खुलासा किया
हावड़ा: हाल ही में कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा तूल पकड़ा लिया है।
नई दिल्ली: लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर कल चुनाव होगा। NDA ने ओम बिरला को एक बार फिर अपना
कोलकाता: सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नवान्ना में एक बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने शहर के सड़कों
नई दिल्ली: लोकसभा के नए अध्यक्ष पद को लेकर नया मोड़ आ गया है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए अब
कोलकाता : आपने व्रत-त्योहारों पर लोगों को लहसुन-प्याज या तामसिक भोजन से परहेज करते देखा होगा। एकादशी, प्रदोष व्रत से
कोलकाता: बंगाल के लगभग सभी जिलों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कोलकाता और आसपास के जिलों में भी
नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में आज चर्चा करेंगे कि आपके शरीर के किसी हिस्से में अगर तकलीफ हो गई हो
कोलकाता: ममता ने प्रधानमंत्री से नीट को खत्म करने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने का आग्रह किया कोलकाता, जून 24
ऊपर