Kolkata Metro : आज एक बार फिर थम गई मेट्रो की रफ्तार

कोलकाता : कोलकाता की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की रफ्तार आज सुबह अचानक थम गई। शुक्रवार सुबह यांत्रिक खराबी के कारण मेट्रो के पहिए थम गए और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। गिरीश पार्क से मैदान तक मेट्रो सेवाएं आधे घंटे से अधिक समय तक निलंबित रहीं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12:06 बजे सेवा फिर से शुरू हुई। दक्षिणेश्वर जाने वाली ट्रेन 12:06 बजे अप लाइन पर मैदान स्टेशन से निकली वहीं, कवि सुभाष जाने वाली मेट्रो 12:00 बजे डाउन लाइन पर गिरीश पार्क से निकली। कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा कि पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड स्टेशनों के बीच यांत्रिक समस्याओं के कारण गिरीश पार्क और मैदान के बीच मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी।
मेट्रो यात्रियों ने कहा…
हालांकि, मेट्रो यात्रियों के एक वर्ग का दावा है कि मेट्रो नोआपाड़ा और दमदम के बीच भी खड़ी थी। शोभाबाजार के यात्रियों को भी परेशानी हुई। पिछले शनिवार को यांत्रिक खराबी के कारण office hours के दौरान मेट्रो यात्रियों को  परेशानी हुई। कालीघाट स्टेशन के पास एक यांत्रिक खराबी के कारण उस दिन रवीन्द्र सरोबर से जतिन दास तक मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गईं। परिणामस्वरूप यात्रियों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद मेट्रो सेवा सामान्य हो गई।

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

डांट से नाराज था रसोइया, बिजली की तार से मालकिन को दिया झटका, फिर माफी मांगकर कही ऐसी बात…

मुंबई : मायानगरी मुंबई से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक रसोइया अपनी मालकिन से नाराज था क्योंकि महिला ने उसे डांटा आगे पढ़ें »

चार करोड़ में बिका यह पुराना नोट, क्या आपके पास भी है ?

वाशिंगटन: हाल ही में अमेरिका से एक शॉक‌िंग खबर आई है जहां अमेरिका में सालों पुराना 10,000 डॉलर का नोट 4 करोड़ रुपये में खरीदने आगे पढ़ें »

ऊपर