बंगाल के खिलाफ भाजपा फैला रही अफवाहें : ममता बनर्जी

शेयर करे

कूचबिहार : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनने संबंधी भाजपा के आरोपों के लिए शुक्रवार को पार्टी की आलोचना की और कहा कि बेंगलुरु विस्फोट मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण ही संभव हो सकी है। दरअसल बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद से राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन ने राज्य को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना दिया है। बनर्जी ने कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘सुना है कि भाजपा के एक नेता कह रहे थे कि बंगाल सुरक्षित नहीं है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन राज्यों के बारे में क्या जहां आप सत्ता में हैं? उन्होंने कहा ‘उत्तर प्रदेश, राजस्थान,दिल्ली,गुजरात और बिहार के बारे में क्या कहना है?’ बनर्जी ने भाजपा पर राज्य के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने और चुनावों में ‘राजनीतिक दलों को समान अवसर’ नहीं देने का आरोप भी लगाया।

Visited 65 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर