![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2023/08/mamata-attack-on-modi-e1692622515472.jpg)
मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले और अन्य जगहों पर रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने हिंसा कराई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, ”आपको पता है कि परसो भाजपा ने ही हमला किया। पुलिस घायल हुई है। एक धर्म वालों के सिर फोड़े गए हैं। भाजपा विधायक दल बल लेकर आया था।” दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया था कि रामनवमी के दौरान हिंसा टीएमसी के लोगों ने की थी।
भाजपा ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि रामनवमी के जुलूस पर हमला टीएमसी के लोगों ने किया। सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को उकसाने की कोशिश की। हम चाहते हैं कि मामले की जांच एनआईए करें। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शक्तिपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी शेयर की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि विस्फोट शाम को हुआ, इसमें एक महिला घायल हो गई। हम घटना की जांच कर रहे हैं।