कोलकाता: 2024 के तीसरे क्वार्टर में आवासनों की बिक्री में बड़ी गिरावट | Sanmarg

कोलकाता: 2024 के तीसरे क्वार्टर में आवासनों की बिक्री में बड़ी गिरावट

कोलकाता : 2 साल की तेजी के बाद, टॉप 7 शहरों में आवासीय रियल एस्टेट गतिविधि 2024 के तीसरे क्वार्टर में स्थिर हो गई।आम तौर पर मानसून और पितृपक्ष के कारण यह तिमाही धीमी होने की बात कही जा रही है। एनारॉक के डेटा से पता चलता है कि शीर्ष 7 शहरों में आवास बिक्री में सालाना 11% की गिरावट आई है। 2024 के तीसरे क्वार्टर में आवासों की बिक्री लगभग 1,07,060 यूनिट्स हुई, जबकि 2023 के तीसरे क्वार्टर में यह लगभग 1,20,290 थी। हालांकि, इस साल के तीसरे क्वार्टर में बिक्री नई आपूर्ति से आगे निकल गई, जो बाजार में निरंतर स्वास्थ्य को दर्शाती है। कोलकाता में भी तीसरे क्वार्टर में आवासनों की बिक्री 14% घट गयी।

उपलब्ध आवासों की सूची में 8% की सालाना गिरावट: मजबूत बिक्री के बीच शीर्ष 7 शहरों में उपलब्ध आवास सूची में 8% वार्षिक गिरावट देखी गई। 2023 की तीसरी तिमाही के अंत तक 6.10 लाख से अधिक इकाइयों की तुलना में यह 2024 की तीसरी तिमाही के अंत तक घटकर 5.64 लाख इकाइयों से अधिक ही रह गयी। इन्वेंट्री में गिरावट मुख्य रूप से तिमाही में नए लॉन्च से अधिक बिक्री के कारण है।

आवासीय कीमतों में डबल डिजिट की वृद्धि: शीर्ष 7 शहरों में औसत आवासीय कीमतों में सामूहिक रूप से 2023 की तीसरी तिमाही के मुकाबले 2024 की तीसरी तिमाही में 23% की दोहरे अंकों की वृद्धि देखी गई। हैदराबाद में सबसे अधिक 32% वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, इसके बाद बेंगलुरु और एनसीआर में 29% की वृद्धि हुई।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच हैं कई प्रोजेक्ट्स: डेवलपर्स के पास त्यौहारी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान कई प्रोजेक्ट हैं, जिसके दौरान बाजार में मांग में तेजी आने की उम्मीद है। पुरी कहते हैं, ‘आगामी तिमाहियों में वृद्धि पिछले 1-2 वर्षों की तरह तीव्र नहीं हो सकती है। लगता है कि आवासीय कीमतें भी चरम पर पहुंच गई हैं और अब धीरे-धीरे शहरों में स्थिर हो रही हैं। डेवलपर्स खरीदारों को आकर्षित करने के लिए आगामी त्यौहारी तिमाही के दौरान कई ऑफ़र और छूट पेश कर सकते हैं।’

कोलकाता में आयी 14% की गिरावट: कोलकाता ने 2024 की तीसरी तिमाही में लगभग 3,130 यूनिट्स जोड़ीं, जो कि 5% की वार्षिक कमी है, लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में 46% वृद्धि है। लगभग 56% नई आपूर्ति 80 लाख रुपये से कम वाले सेगमेंट में जोड़ी गई।

कोलकाता में 2024 की तीसरी तिमाही में लगभग 3,980 इकाइयां बिकीं, जो पिछली तिमाही की तुलना में 14% और 2023 की इसी तिमाही की तुलना में 25% कम है।

यह कहना है चेयरमैन का

एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी कहते हैं, ‘शीर्ष 7 शहरों में, एमएमआर ने लगभग 36,190 यूनिट्स की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की, इसके बाद पुणे में लगभग 19,050 इकाइयां बिकीं। कुल मिलाकर, दो पश्चिमी शहरों ने 2024 की तीसरी तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में कुल बिक्री का 52% हिस्सा लिया। शीर्ष 7 शहरों में नए आवास की आपूर्ति में भी गिरावट देखी गई, 2024 की तीसरी तिमाही में लगभग 93,750 इकाइयां लॉन्च हुईं, जबकि 2023 में इसी अवधि में 1,16,220 इकाइयां लॉन्च हुईं जो 19% की वार्षिक गिरावट है। फिर भी, तथ्य यह है कि बिक्री लॉन्च की तुलना में अधिक रही जो दर्शाता है कि मांग-आपूर्ति समीकरण मजबूत बना हुआ है।

Visited 42 times, 42 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर