Vastu Tips For Roti: रोटी बनाते समय भूलकर भी न करें ये …

शेयर करे

कोलकाता : हिंदू धर्म में रसोई को बहुत ही पवित्र स्थान माना गया है। वास्तु शास्त्र में रसोई घर के अलावा खाने-पीने से लेकर सोने-उठने तक के लिए नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने पर व्यक्ति को जीवन में शुभता और सफलता प्राप्त होती है। इसी तरह रोटी बनाने और खाने को लेकर भी कुछ नियम हैं। वहीं, देखा गया है कि बहुत से घरों में महिलाएं रोटी गिनकर बनाती हैं। जैसे घर में जितने सदस्य हैं, वो कितनी रोटी खाएंगे उसके अंदाजे से रोटी सेंकी जाती है। लेकिन, वास्तु शास्त्र में इसको गलत माना गया है। ज्योतिष बताते हैं कि ऐसा करने से सूर्य नाराज हो जाते हैं और इसका दोष परिवार पर लगता है।
सुख-समृद्धि लाएंगे रोटी बनाने के ये नियम

  • मान्यता है कि रोटी का संबंध सूर्य से होता है और जब आप गिनकर रोटी बनाते हैं तो उससे सूर्य देवता का अपमान होता है और ऐसा करने पर आपको जीवन में सूर्य ग्रह से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
  • ऐसा भी देखा जाता है कि महिलाएं रात को रोटी बनाने के बाद बचे आटे को फ्रिज में रख देती हैं। लेकिन, वास्तु की दृष्टि से इसे भी गलत माना जाता है। मान्यता है कि बासी आटे की रोटियां बनाने से उसे खाने वाले के जीवन में नकारात्मकता बढ़ती है।
  • हिन्दू धर्म मे गाय को माता का दर्जा दिया गया है। चूंकि, गाय में 33 कोटि देवताओं का वास माना गया है, इसलिए रसोई में बनी पहली रोटी को गाय को खिलाने का वास्तु मे बहुत ज्यादा पुण्य फल बताया गया है।
  • वास्तु में हर एक कार्य की दिशा बताई गई है। रोटी बनाने की भी दिशा इसमें शामिल है। वास्तु के अनुसार, जिस चूल्हे पर आप रोटी बनाती हैं, वह आपके किचन में हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। साथ ही रोटी बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार, हमेशा आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। मान्यता है कि रोटी से जुड़े इस उपाय को करने पर उस घर में रहने वालों की सारी विपदा गाय या कुत्ता रोटी को खाकर दूर कर देता है। रोटी के इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Visited 84 times, 1 visit(s) today
1
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : 2025 की माध्यमिक परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा
नई दिल्ली: टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय फैंस को लगातार झटका लग रहा है।  भारतीय
हावड़ा : हावड़ा के बांकड़ा इलाके में मकान निर्माण में बाधा डालने को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद
कोलकाता: बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में तालिबानी सजा दी गई है। 'इंसाफ सभा' के नाम पर खुलेआम तालिबानी सजा दी
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में बीते कई दिनों से मानसून की तीव्रता बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों
कोलकाता : शनिवार को श्रीराम आर्केड के सेक्रेटरी मकसूद आलम पर हमले के विरोध में न्यू मार्केट की दुकानें दोपहर के
नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को साउथ अफ्रीका को फाइनल के रोमांचक मैच में हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी 20 विश्व कप में जीत के बाद बधाई दी
मंत्री ने कहा, निगम करेगा एफआईआर, पुलिस करेगी गिरफ्तार सफेद लाइन के भीतर होंगे स्टॉल वाले और अवैध पार्किंग पर
गिरीश पार्क थाने की पुलिस श्रीमनि मार्केट के फुटपाथ के प्लास्टिक शेड हटाते हुए कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता
कोलकाता : केंद्रीय एजेंसी ईडी ने बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार व्यापारियों के घर पर छापेमारी की।
जो बैठेगा उसकी होगी जगह, बशर्ते उसके पास होने चाहिए वैध कागजात सर्वे टीम में शामिल फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास,
ऊपर