TMKOC: 9 साल छोटे ‘टप्पू’ से ‘बबीता जी’ ने कर ली सगाई ?

0
0

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है। जिसका हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है। वहीं सीरियल में नजर आने वाली ‘बबीता जी’ यानि मुनमुन दत्ता को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने शो में ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई कर ली है। जो उनसे 9 साल छोटा है।

वडोदरा में हुई मुनमुन और राज की सगाई

एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर्स के एक करीबी सूत्र ने दोनों की सगाई जानकारी देते हुए बताया कि मुनमुन और राज की सगाई हो चुकी है। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई से बाहर यानि वडोदरा में अपनी-अपनी फैमिली की मौजूदगी में सगाई की है। उनकी फैमिली को दोनों के रिश्ते से कोई तकलीफ नहीं है और वो बेहद खुश है।

शो के सेट पर हुआ राज और मुनमुन को प्यार

दरअसल पिछले काफी वक्त से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों के अनुसार जब राज ने शो में एंट्री ली। तब उनकी मुलाकात मुनमुन से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लगा। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी शो के बाकी कलाकारों को भी थी। बता दें कि राज अब इस शो में नहीं है। उन्होंने कुछ वक्त काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद शो के दर्शकों के बड़ा झटका लगा था और वो मेकर्स पर काफी भड़के भी थे।

ये भी पढ़ें: ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने एयरपोर्ट पर छुए पति के पैर, भड़क गए फैंस, दिया लंबा-चौड़ा लेक्चर

बता दें कि मुनमुन दत्ता पिछले 15 सालों से इस शो के साथ जुड़ी हुई हैं। शो में वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं। जो काफी ग्लैमरस हैं। शो में उनके और जेठालाल यानि दिलीप जोशी के बीच प्यार भरी नोकझोंक चलती रहती हैं। जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।

सगाई खबरों पर सामने आया मुनमुन का रिएक्शन

बता दें कि सगाई की खबरें वायरल होने के बाद अब इनपर मुनमुन दत्ता का भी रिएक्शन सामने आ चुका हैं। एक्ट्रेस ने इन खबरों को एकदम बकवास बताया है। हाल ही में मुनमुन ने एक अखबार से बात करते हुए कहा कि, ये सगाई की खबरें एकदम बकवास है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मैं ऐसी फर्जी खबरों पर अपनी एनर्जी और ध्यान बर्बाद नहीं करना चाहती…”

Visited 118 times, 1 visit(s) today

मुख्य समाचार

कोलकाता : आज दो जून तारीख है। दो जून आते ही सोशल मीडिया पर 'दो जून की रोटी' वाले जोक्स
कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी एग्जिट पोल मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। एग्जिट पोल
कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सात चरणों का मतदान हो चुका है। अब सभी को चार जून को आने
नई दिल्ली:  4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे। इससे पहले आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव
कोलकाता: जून की शुरुआत से ही बंगाल में मॉनसूनी बारिश का असर दिख रहा है। महीने की शुरुआत से ही
संदेशखाली में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले शाम 5 बजे तक 69.89% मतदान सातवें चरण के मतदान प्रतिशत
कोलकाता : हर वर्ष ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन अपरा एकादशी मनाई जाती है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पान मसाला और तंबाकू के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप एक ही
नई दिल्ली : हिमालय की बर्फीली चोटी पर 15,256 फुट की ऊंचाई पर बसे छोटे-से गांव टशीगंग के ऊबड़-खाबड़ और
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बंगाल की 9 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीट मतदान हो रहे
बारानगर विस सीट पर उप चुनाव कोलकाता : 18वें लोकसभा के लिए सातवें चरण का चुनाव राज्य की 9 लोकसभा
कोलकाता की सड़कों से 70% बसें हुईं कम कोलकाता : महानगर में हाल में आये ‘रेमल’ तूफान के कारण यूं
ऊपर