![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2024/06/Shatrughan-Sinha-2024-06-d8e3b3bbdfb8c25b05a2750511b7f358.jpg)
शत्रुघ्न सिन्हा ने कि…
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार’ सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं। उन्होंने कहा ‘हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘सदी की शादी’ जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।’ ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था। सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया।