Kolkata Metro को लेकर बड़ी खबर | Sanmarg

Kolkata Metro को लेकर बड़ी खबर

बकरीद पर ब्लू लाइन में 214 और ग्रीन लाइन-1 में 90 मेट्रो सेवाएं होंगी उपलब्‍ध

कोलकाता : बकरीद के अवसर पर 17 जून यानी सोमवार को मेट्रो रेलवे के ब्लू लाइन पर 214 और ग्रीन लाइन-1 पर 90 सेवाएं चलाई जाएंगी। यह सूचना मेट्रो के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने दी। उन्‍होंने बताया कि ब्लू लाइन में कुल 107 अप और 107 डाउन सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्‍ध होंगी। इस लाइन की प्रथम सेवा रोजाना की तरह सुबह 6.50 बजे दमदम से कवि सुभाष व कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए शुरू हाेगी। साथ ही दमदम से दक्षिणेश्वर तक के लिए मेट्रो सुबह 6.55 बजे और दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक के लिए मेट्रो सुबह 7 बजे शुरू होगी। वहीं हर रोज की तरह ही दमदम से कवि सुभाष व कवि सुभाष से दमदम तक मेट्रो की अंतिम सेवा रात 9.40 बजे होगी। साथ ही कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक के लिए आख‌िरी मेट्रो 9.30 बजे और दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष की आख‌िरी मेट्रो 9.28 बजे निकलेगी। उस दिन ब्लू लाइन पर विशेष रात्र‌ि मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अप और डाउन दोनों दिशाओं में ये सेवाएं उस दिन कवि सुभाष और दमदम स्टेशनों से हमेशा की तरह रात 11 बजे रवाना होंगी।

Visited 4,393 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
3
0

Leave a Reply

ऊपर