West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट | Sanmarg

West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

कोलकाता: आज यानी शनिवार सुबह से ही शहर घना कोहरा में लिपटा नजर आया। सुबह 9 बजे के बाद से धीरे-धीरे मौसम होने लगा। वहीं, दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। शहर के कुछ इलाकों में हल्की-हल्की धूप भी नजर आ रही है। आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलेगी या नहीं इसे लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा। बता दें कि बीते दिन शुक्रवार रात को तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी। फिलहाल आज सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले सप्ताह से मौसम में होगा बदलाव

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले हफ्ते फिर से मौसम में बदलने की संभावना है। बुधवार से देश के पूर्वी और पूर्वोतर राज्यों में फिर से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान उत्तर बंगाल में घना कोहरा और दक्षिण बंगाल में हल्का मध्यम कोहरा रहेगा। दक्षिण बंगाल में फिलहाल अत्यधिक ठंड की वजह निम्न दबाव भी बताई जा रही है।

इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया और बर्दवान समेत आसपास के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कोलकाता समेत राज्य के बाकी हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। दक्षिण बंगाल के जिलों में रात का तापमान इसी तरह रहेगा। वहीं, अगले कुछ दिनों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदह में कैसा रहेगा तापमान ?

उत्तर बंगाल के लगभग सभी जिलों में अगले 4-5 दिनों तक कोहरे का असर रहेगा। दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में बारिश जारी रहेगी। मालदह, उत्तर और दिनाजपुर दक्षिण में कोहरे की चेतावनी सबसे अधिक रहेगी। साथ ही दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी कूचबिहार भी घने कोहरे से ढका रहेगा। सिक्किम की बात करें तो यहां अगले 4-5 दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इसका असर दार्जिलिंग के पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा। दार्जिलिंग और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद दो से तीन दिनों तक ऐसा ही तापमान रहेगा।

Visited 5,572 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर