Kolkata: दांत के दर्द से परेशान व्यक्ति ने पांचवें तल्ले से लगा दी छलांग | Sanmarg

Kolkata: दांत के दर्द से परेशान व्यक्ति ने पांचवें तल्ले से लगा दी छलांग

कोलकाता : हरिदेवपुर थानांतर्गत जोका इलाके के एक नामी आवासन के 5वें तल्ले के फ्लैट से एक वृद्ध ने छलांग लगा दी। मृतक का नाम सुरेन्द्र सिन्हा (73) है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे वृद्ध सुरेन्द्र सिन्हा ने अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी। वृद्ध को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि वृद्ध अपनी पत्नी, बहू और दो पोतियों के साथ फ्लैट में रहते थे। वह मगध विश्वविद्यालय के रिटायर्ड कर्मचारी थे। उनका इकलौता बेटा दुर्गापुर में रहकर नौकरी करता है। करीब दो महीने पहले वृद्ध ने अपने दांत को उखड़वाया था। इसके बाद से वह अल्सर के कारण दांत के दर्द से पीड़ित था। बीती रात दांत के दर्द के कारण वह सो नहीं पाया। ऐसे में गुरुवार की सुबह उसने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
Visited 55 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर