हावड़ा : शनिवार को हावड़ा में एक वकालत के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम विवेक साव (22) है। पुलिस के अनुसार वह मध्य हावड़ा के गिरिश बनर्जी लेन का रहनेवाला था। पुलिस के अनुसार उसने आत्महत्या की है। परंतु अभी पुलिस ने अस्वाभिक मौत का मामला दर्ज किया है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विवेक की मां सोनी साव है। वह भी सभी कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। पुलिस के अनुसार अभिवाहक ने बताया कि उनके घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। वह शुक्रवार की रात को अपनी मां के घर पर बने चेम्बर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह जब काफी देर हो गयी और उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसके पिता ने उसे आवाज दी और दरवाजा खटखटाया। उसने जब दरवाजा नहीं खोला तो इसकी जानकारी हावड़ा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह गले में गमछा बांधे हुए लटका हुआ था। उसे तुरंत हावड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।