चमकती त्वचा पाने के लिए शुरू कर दें ये उपाय, दिखने लगेगा असर | Sanmarg

चमकती त्वचा पाने के लिए शुरू कर दें ये उपाय, दिखने लगेगा असर

कोलकाता : आज के समय में ग्लोइंग स्कीन कौन नहीं पाना चाहता है। लोग अपने स्क‌िन पर ग्लो लाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, पर इससे हमारी स्किन और खराब होती चली जाती है। यही कारण है कि बहुत लोग कम उम्र में ही स्किन समस्याओं का अनुभव करते हैं। अगर आप भी स्किन समस्याओं के कारण अपने चेहरे की खोती रंगत से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि घरेलू चीजों का उपयोग करके आप कैसे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इस स्किन केयर रूटीन को एक महीने तक करें, जिसके बाद आप अपनी स्किन को ग्लोइंग तो पाएंगे ही साथ ही पाएंगे चमकदार स्किन भी। तो आइए जानते हैं फेस को चमकाने के घरेलू उपाय।

1. पीने के पानी की मात्रा बढ़ाएं: रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी, जिससे वह चमकदार और ग्लोइंग दिखेगी।

2. सही आहार: स्वस्थ आहार खाने से चेहरे की त्वचा में सुधार होता है। फल, सब्जियाँ,और अंडे जैसे प्रोटीन और पोषण युक्त आहार का सेवन करें।

3. व्यायाम: योग और अन्य व्यायाम से रक्त संचालन में सुधार होता है, जिससे त्वचा की ग्लो बढ़ती है।

4. रात की नींद: पर्याप्त नींद लेना भी चेहरे की ग्लो को बढ़ाता है। शरीर को प्रॉपर आराम देने के लिए कम से कम 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे चहेरे के सेल रिपेयर होते हैं।

5. शहद और नींबू: शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है। अलसी के बीजों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से भी ग्लोइंग स्किन मिल सकती है।

6. धूप से बचाव: धूप में जाते समय सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाएं। इसके लिए सनस्क्रीन का प्रयोग भी किया जा सकता है। तापमान के हिसाब से उचित सनस्क्रीन का प्रयोग करना चाहिए।

7. हाइड्रेशन: त्वचा में नमी का होना जरूरी होता है। रात को सोते समय अपने चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा में नमी बनी रहे।

Visited 119 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर