कांग्रेस-माकपा और भाजपा के बीच अनैतिक गठबंधन : ममता

सागरदिघी में सभी ने सांप्रदायिक कार्ड खेला गया
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरदिघी विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को ‘अनैतिक’ बताते हुए आरोप लगाया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के अलावा कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा के साथ समझौता किया था।
उन्होंने कहा कि सागरदिघी सीट पर हार के लिए मैं किसी को दोष नहीं देती। कभी-कभी, लोकतंत्र में, घटनाक्रम आमतौर पर सकारात्मक या नकारात्मक हो सकते हैं। लेकिन यह एक अनैतिक गठबंधन था, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वोट कांग्रेस को स्थानांतरित किये। उन्होंने कहा सागरदिघी में सभी ने सांप्रदायिक कार्ड खेला। भाजपा ने सांप्रदायिक कार्ड खेला। हालांकि इस संबंध में कांग्रेस और माकपा बड़े खिलाड़ी निकले। सीएम ने दावा किया कि कांग्रेस को ‘भगवा खेमे की मदद’ मांगने के बाद खुद को भाजपा विरोधी कहने से बचना चाहिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Panchayat 3 Release Date: खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस तारीख को देखें फुलेरा गांव की कहानी

मुंबई : 'सचिव जी', 'प्रधान जी' और 'प्रहलाद जी' जैसे कई दिलचस्प किरदारों से सजी वेब सीरीज 'पंचायत 3' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। आगे पढ़ें »

ऊपर