महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में शामिल करें ये सामग्री…

Fallback Image

कोलकाता : महाशिवरात्रि का पर्व आज देश में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व का इंतजार शिव भक्त पूरे साल करते हैं। इस दिन महिला हो या पुरुष दोनों ही उपवास कर भोलनाथ की पूजा में लीन होते नजर आते हैं। मनपसंद और अच्छे पति को पाने की चाह में कुंवारी लड़कियां इस व्रत को बड़ी विधि विधान से करती हैं। माना जाता है कि, यह व्रत हर कार्य में सफल होने और इच्छापूर्ति के लिए रखा जाता है। आज हम आपको इस व्रत से जुड़ी और भी जानकारियां देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके साथ ही आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि, भोलेनाथ की पूजा के साथ किन बातों का खासा ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों को महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल करना चाहिए।

महाशिवरात्रि में पूजा सामग्री
भगवान शिव को कनेर और कमल का फूल चढ़ाया जाता है। केतकी और केवड़े का फूल भोले शंकर कभी अर्पित न करें। वहीं भगवान शिव को कुमकुम और रोली भी नहीं लगाई जाती है। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि में से एक माना जाता है। अपने दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके करें। इसके बाद घर में पूजा स्थल पर जल से भरा कलश स्थापित करें। बाद में कलश के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को रखें।
भगवान शिव और माता पार्वती को अक्षत, पान, सुपारी, रोली, मौली, चंदन, लौंग, इलायची, दूध, दही, शहद, घी, धतूरा, बेलपत्र, कमलगट्टा और फल चढ़ाएं। पूजा करें और अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें..

महाशिवरात्रि की पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर, केसर, दही, घी, मौली, अक्षत (चावल), शहद, शक्कर, पांव प्रकार के मौसमी फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कनेर पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश इत्यादि पूजन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि इन पूजन सामग्रियों से भगवान शिव की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

WBCHSE Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 8 मई को जारी करेगा 12वीं क्लास का रिजल्ट

कोलकाता : पश्चिम बंगाल बोर्ड की तरफ से जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस वर्ष परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल आगे पढ़ें »

ऊपर