बड़ी खबर : कोलकाता में चिकन पॉक्स से मरने वालों की संख्या 26 हुई

कोलकाताः  क्या कोविड के तरह ही चिकल पॉक्स भी लोगों में बढ़े जा रहा है? क्या इसके संक्रमण का तरीके भी कोविड के जैसे ही है? कुछ ऐसा ही सोच-सोचकर परेशान हो रहे हैं स्वास्थ्य दफ्तर के अधिकारी। पिछले कुछ महीनों में कोलकाता शहर में भी चिकन पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। बेलेघाटा आईडी अस्पताल में अब तक 26 लोगों की मौत की सूचना है। अस्पतालों में संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। स्वास्थ्य अधिकारी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए फेस-मास्क और सामाजिक दूरी का आदेश दे रहे हैं। कुछ दिन पहले बेलघाटा आईडी में चिकन पॉक्स से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो लोगों की हालत गंभीर थी। गुरुवार को एक और शख्स की मौत हो गई। मृतक की उम्र 67 साल है। उन्हें स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन से बेलेघाटा आईडी में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन बचाया नहीं जा सका।
ज्यादातर मामलों में मौसम के बदलाव के दौरान खसरा और बसंत का प्रकोप अधिक होता है। हालांकि, ग्लोबल वार्मिंग के कारण इन बीमारियों के होने का कोई निश्चित समय नहीं है। बदलते मौसम के साथ संचारी रोग तेजी से खतरनाक होते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ के अनुसार, दुनिया भर में खसरा और चेचक से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है।
 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

शादीशुदा निजामुद्दीन ने प्रेमिका पूनम की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस में मिला शव

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में श्रद्धा वॉकर के तर्ज पर ही मर्डर मिस्ट्री देखने को मिली है। दरअसल दो दिन पहले चिरनेर-साई रोड पर आगे पढ़ें »

ऊपर