Vat Savitri 2024 : अगर पहली बार करने जा रही हैं वट सावित्री का व्रत तो भूलकर न करें ये गलतियां, जानें सही नियम

शेयर करे

कोलकाता : हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए वट यानी बरगद पेड़ की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन ही वट वृक्ष के नीचे यमराज ने माता सावित्री के पति सत्यवान के प्राणों को लौटाया था। कहते हैं कि वट सावित्री का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती हैं और व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत रखने जा रही हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें।
वट सावित्री व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां
1. वट सावित्री के दिन भूलकर भी बरगद की टहनियों को नहीं तोड़ना चाहिए। कहते हैं कि इसे माता सावित्री का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में बरगद की टहनियों को तोड़ने से आपको पूजा का शुभ फल नहीं मिलेगा।
2. वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं सफेद, नीले और काले रंग के कपड़े भूलकर भी न पहनें। सुहाग की पूजा में इन रंगों का इस्तेमाल सही नहीं माना गया है।
3. अगर आप शादी के बाद पहली बार वट सावित्री का व्रत रख रही हैं तो सुहाग की सभी सामग्री मायके से ही लेनी चाहिए। इसके साथ ही कहते हैं कि पहला वट सावित्री का व्रत ससुराल की जगह मायके में करना चाहिए।
4. वट सावित्री व्रत की कथा जरूर सुनें। कथा के बीच में गलती से भी अपने स्थान से उठकर नहीं जाना चाहिए। वरना आपकी पूजा अधूरी रह सकती है।
5. सावित्री पूजा में कच्चा सूत वट वृक्ष पर कच्चा सूत बांधा जाता है। ऐसे में परिक्रमा करते समय अपना पैर दूसरों को न लगने दें वरना आपकी पूजा खंडित हो सकती है। पूजा का शुभ फल प्राप्त करने के लिए इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें।
वट सावित्री 2024 व्रत तिथि और मुहूर्त
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का प्रारंभ- 5 जून 2024 को शाम 7 बजकर 54 मिनट से
ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि का समाप्त- 6 जून 2024 को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर
वट सावित्री पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 6 जून को सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट के बीच
वट सावित्री 2024 व्रत तिथि- 6 जून 2024

Visited 158 times, 1 visit(s) today
1
0

मुख्य समाचार

एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के
विद्यासागर सेतु पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई हावड़ा सिटी पुलिस के साथ रखा
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का
कोलकाता: कोलकाता मेट्रो के अंतिम परिसेवा अर्थात नाइट परिसेवा के टाइमिंग में बदलाव होने से यात्रियों की संख्या में जबरदस्त
ऊपर