सैलेरी मिलते ही सबसे पहले करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी | Sanmarg

सैलेरी मिलते ही सबसे पहले करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

कोलकाता : नौकरीपेशा व्यक्ति पूरे महीने काम करके अपनी सैलेरी का इंतजार करता है क्योंकि सैलेरी पर ही उसकी पूरी जिंदगी निर्भर होती है। सैलेरी के अनुसार ही लोग अपने खर्चे तय करते हैं और लाइफस्टाइल बनाते हैैं। कई बार सैलेरी कम और खर्चे ज्यादा होते हैं जिन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यही सलाह दी जाती है कि जितना हो सके अपने खर्चों पर काबू करें। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सैलेरी आते ही सबसे पहले कुछ ऐसे कार्य करने चाहिए जो कि बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बाद आपको जीवन में संकटों का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही किसी के आगे हाथ फैलाने पड़ेंगे।

सैलेरी आते ही करें ये काम
सैलेरी आते ही सबसे पहले आपको अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ दान अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और कई लोगों का आशीर्वाद भी मिलता है। धर्म शास्त्र में दान को सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना गया है और कहते हैं कि दान से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। अगर आप अपनी सैलेरी आने पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि दान करते हैं तो आपको उच्चतम फल की प्राप्ति होगी।
– धार्मिक पुराण में भी दान का विशेष महत्व बताया गया है और पुराणों में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जिन्होंने अपना सबकुछ दान कर दिया। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण हरिशचंद्र का है, जिन्होंने न केवल अपना संपूर्ण राज्य दान किया बल्कि दक्षिणा देने के लिए चांडाल के यहां नौकरी भी की। वहीं राजा बलि ने वामन अवतार को तीन पग धरती में तीनों और स्वंय को भी दान कर दिया था। इसलिए मनुष्य को अपनी जेब के हिसाब से समय-समय पर दान करते रहना चाहिए, ताकि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

 

Visited 157 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर