Heatwave Alert : यहां 26 डिग्री टेम्प्रेचर पर हीटवेव अलर्ट जारी, भारतीयों ने जमकर …

शेयर करे

नई दिल्ली : भारत में 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान से ज्यादा ही अधिक गर्मी मानी जाती है, लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे भी हैं जहां 25 डिग्री से ज्यादा तापमान हो जाए तो वहां भीषण गर्मी मान ली जाती है। हाल ही में यूके के मौसम विभाग का एक ऐलान चर्चा में हैं। वहां जून के अंत तक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ हीटवेव अलर्ट का अनुमान की घोणणा हुई है। इस चेतावनी पर भारत के लोगों ने सोशल मीडिया में मजेदार रिएक्शन दिए हैं, क्योंकि यहां तो कई लोग 26 डिग्री सेल्सियस एसी का ही तापमान कर देते हैं।
यूके के द मिरर के मुताबिक अगले दो दिन हीटवेव रहेगी। एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा था “यूके में 48 घंटे 26 डिग्री सेल्सियस की हीटवेव रहेगी, जिसमें इंग्लैंड के पांच शहर सबसे गर्म होंगे।” पोस्ट में रिपोर्ट का लिंक भी शेयर किया है, लेकिन यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गई और इस पर भारत के कई लोगों ने जम कर कमेंट कर डाले।

एक यूजर ने लिखा कि मुंबई तो हमारे लिए 29 डिग्री पर ठंडा रहता है। दूसरे यूजर ने बताया,”भारत में 26 डिग्री बहुत ही सामान्य तापमान है।” एक भारतीय ने बताया, “मेरे एसी फिलहाल यूके की हीटवेव लेवल पर सेट है! ” एक अन्य ने बताया, “उत्तर भारत में तो सभी लोग हंस रहे हैं।”

Visited 27 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता : केंद्रीय एजेंसी ईडी ने बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार व्यापारियों के घर पर छापेमारी की।
जो बैठेगा उसकी होगी जगह, बशर्ते उसके पास होने चाहिए वैध कागजात सर्वे टीम में शामिल फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास,
एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के
विद्यासागर सेतु पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई हावड़ा सिटी पुलिस के साथ रखा
ऊपर