Ambani wedding: राधिका मर्चेंट ने पहना अनंत के लव लेटर वाला अनोखा गाउन, देखें तस्वीरें… 

शेयर करे

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी काफी चर्चे में है। बता दे कि अनंत अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। इस शादी से पहले दोनों के परिवारों ने जामनगर में एक प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें न सिर्फ भारत के बल्कि विदेशों के भी कई सितारे शरीक होने वहां पहुंचे थे। इस समारोह के बाद अब हाल ही में अंनत और राधिका के लिए दूसरी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजिन किया गया, जोकि एक क्रूज पर थी। ये सेलिब्रेशन चार दिन चला। इस दौरान क्रूज पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहे। अब इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने समारोह में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेस कैरी कीं। वैसे तो उनके सभी लुक्स कमाल के थे, लेकिन राधिका के एक गाउन ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। आइए आपको बताते हैं कि इस गाउन में ऐसा क्या खास था।


बेहद सुंदर था गाउन…

बता दें क‌ि राधिका मर्चेंट का ये गाउन बेहद स्पेशल था। ये कोई साधारण गाउन नहीं था, इसे उन्होंने खास तरह से प्री वेडिंग के लिए ही कस्टमाइज कराया था। इस गाउन को तैयार करने में रॉबर्ट वुन ने काफी मेहनत की है। दरअसल, राधिका के इस गाउन पर अनंत अंबानी के द्वारा दिया हुआ लव लेटर छपा था।

 

राधिका ने बताया गाउन का राज…
राधिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस गाउन पर वो लव लेटर छपा है, जिसे अनंत ने उन्हें उनके 22वें जन्मदिन पर दिया था। इस लेटर में अनंत ने अपनी भावनाओं का जिक्र किया है कि उनके लिए राधिका कितनी मायने रखती हैं। यही वजह है कि अपने इस खास दिन राधिका ने इसी लव लेटर को गाउन में कस्टमाइज करा के कैरी किया।

Visited 50 times, 1 visit(s) today
1
0

मुख्य समाचार

एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के
विद्यासागर सेतु पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई हावड़ा सिटी पुलिस के साथ रखा
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का
कोलकाता: कोलकाता मेट्रो के अंतिम परिसेवा अर्थात नाइट परिसेवा के टाइमिंग में बदलाव होने से यात्रियों की संख्या में जबरदस्त
ऊपर