Kolkata Rape Case : आधी रात को युवती से रेप, फिर … | Sanmarg

Kolkata Rape Case : आधी रात को युवती से रेप, फिर …

कोलकाता : एक युवक और उसके दो साथियों पर रात में एक युवती के घर आकर उसे कार में बैठाकर निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन के बगल वाले इलाके में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार आधी रात की है। पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम शेख समीर उर्फ ​​दथन और रिजवान खान उर्फ ​​विक्की हैं। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी गयी है। इस दिन जब गिरफ्तार विक्की और समीर को अलीपुर कोर्ट में लाया गया तो जज ने सात दिन की पुलिस हिरासत का आदेश दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिकायतकर्ता तालतला थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय युवती है। कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात विक्की से हुई थी। लिखित शिकायत में लड़की ने बताया कि विक्की उसे कभी-कभी फोन करता था। बुधवार को भी आधी रात में उसने मुझे फोन किया और रूबी के पास आने को कहा, लेकिन लड़की उस रात बाहर जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद रात करीब 12 बजे विक्की, समीर और उनका एक दोस्त कार से लड़की के घर आए। उसे कार में उठाया। शिकायत में युवती ने बताया कि रास्ते में बाइपास के पास एक घर के पास विक्की, समीर और उनके साथी ने कार में उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

 

Visited 595 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर