Hundai लाएगी देश का सबसे बड़ा IPO… LIC को भी छोड़ देगी पीछे

शेयर करे


नयी दिल्ली:
दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै की भारतीय इकाई हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) लाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। अगर कंपनी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल जाती है, तो यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा। यह दो साल पहले आए एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी पीछे छोड़ देगा। इस मसौदे के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ हुंदै मोटर कंपनी द्वारा पूरी तरह से 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। बता दें क‌ि सूत्रों ने इसी साल फरवरी में पुष्टि की थी कि मूल कंपनी हुंदै मोटर कंपनी आईपीओ के माध्यम से लगभग तीन अरब डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) जुटाना चाहती है। वह धन जुटाने के लिए एचएमआईएल में 15-20 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है। चूंकि यह सार्वजनिक निर्गम पूर्णत: ओएफएस है, इसलिए हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी। हुंदै मारुति सुजुकी इंडिया के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी है।

हुंदै का IPO भारत के लिए होगा मील का पत्थर… 

हुंदै का आईपीओ भारतीय उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मारुति सुजुकी के वर्ष 2003 में सूचीबद्ध होने के बाद हुंदै प्रारंभिक शेयर बिक्री की पेशकश करने वाली पहली वाहन विनिर्माता कंपनी होगी। इसी सप्ताह इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिली है। एचएमआईएल ने भारत में 1996 में परिचालन शुरू किया था और वर्तमान में वह विभिन्न खंडों में 13 मॉडल बेचती है।

Visited 63 times, 1 visit(s) today
1
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के
विद्यासागर सेतु पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई हावड़ा सिटी पुलिस के साथ रखा
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का
कोलकाता: कोलकाता मेट्रो के अंतिम परिसेवा अर्थात नाइट परिसेवा के टाइमिंग में बदलाव होने से यात्रियों की संख्या में जबरदस्त
ऊपर