कोलकाता में बारिश के लिए इंतजार कीजिए! बस एक से दो दिन में….

शेयर करे

कोलकाता : बंगाल में भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है और सभी को इंतजार मॉनसून के आगमन का है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। दक्षिण बंगाल में आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल में जल्द ही मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अभी से दक्षिण बंगाल में मौसम ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात आसनसोल और इसके निटकवर्ती इलाकों में जमकर बारिश हुई। इस तरह सम्भावना यह है कि कोलकाता भी जल्द ही भिगेगा। बताते चलें कि मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि गर्मी 40 डिग्री से अधिक महसूस किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिनों में मॉनसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। देखा गया कि मंगलवार सुबह से ही कोलकाता और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना है।

Visited 352 times, 1 visit(s) today
2
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

मंत्री ने कहा, निगम करेगा एफआईआर, पुलिस करेगी गिरफ्तार सफेद लाइन के भीतर होंगे स्टॉल वाले और अवैध पार्किंग पर
गिरीश पार्क थाने की पुलिस श्रीमनि मार्केट के फुटपाथ के प्लास्टिक शेड हटाते हुए कोलकाता : राज्य की मुख्यमंत्री ममता
कोलकाता : केंद्रीय एजेंसी ईडी ने बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार व्यापारियों के घर पर छापेमारी की।
जो बैठेगा उसकी होगी जगह, बशर्ते उसके पास होने चाहिए वैध कागजात सर्वे टीम में शामिल फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास,
एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
ऊपर