कूचबिहार में मणिपुर पार्ट-2! BJP की महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पीटा, TMC पर आरोप

शेयर करे

कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने BJP महिला कार्यकर्ता को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी। इस घटना पर पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। बता दें कि बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई हिंसा रुक-रुककर हो रही है। कूचबिहार में हुई ये घटना मानवता को शर्मसार कर रही है। राज्य सरकार इस जघन्य घटना पर मौन है। पुलिस ऐसी हिंसक की घटनाओं को रोकने में फेल हो गई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

बीजेपी के आईटी सेल अमित मालवीय ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की ओर से बंगाल पुलिस को तीन दिन के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। घटना से स्थानीय निवासी सन्न हो गए हैं।

शर्मनाक घटना पर बंगाल पुलिस ने क्या कहा ?

जिला पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घास काटने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था और यहीं से मामले की शुरुआत हुई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का तीन महिलाओं से पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया। पुलिस का दावा है कि इसमें कोई राजनीतिक कारण नहीं है।

यह भी पढ़ें: Local Train: बंगाल के इस रूट पर 200 से ज्यादा लोकल ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

महिला का आरोप- TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला

इस मामले में पीड़ित महिला का बयान भी सामने आया है उसने कहा कि वह बीजेपी करतीहै। उन पर तृणमूल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आगे कहा कि घटना के बाद स्थानीय BJP नेताओं ने महिला को शरण दी। वह डर के कारण घर नहीं जा पा रही हैं।

BJP नेता ने लगाया गंभीर आरोप

इस मामले में BJP नेता विराज बसु का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया, ”चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से पीड़ित महिला एक तरह से घर में नजरबंद है। आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।” उधर, स्थानीय TMC नेता ने कहा, यह पूरी तरह से पारिवारिक विवाद है। BJP यहां राजनीति करने की कोशिश कर रही है। जैसा कि संदेशखाली में करने की कोशिश की।

 

Visited 508 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

कोलकाता: दमदम नगरपालिका में फर्जी तरीके से नौकरी देने के मामले में आज CBI ने चार्जशीट दायर की है। आपातकालीन
हाथरस : हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 से
नई दिल्ली : लोकसभा में टीएमसी सासंद कल्याण बनर्जी का एक बार फिर बहुत ही अलग अंदाज देखने को मिला,
कोलकाता: स्वास्थ्य साथी कार्ड को लेकर ममता सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ऑडिट
कोलकाता : राज्यपाल सीवी आनंद बोस दिल्ली से सिलीगुड़ी पहुंचकर चोपड़ा जाने वाले थे। लेकिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार
कोलकाता: देश के सभी हिस्सों में मानसून प्रवेश कर चुका है। अब भारी बारिश हो रही है। अलीपुर मौसम कार्यालय
कोलकाता : राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में ईडी की पूछताछ के बाद अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि वह 70
नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर चिंता जताई है और कहा है धर्मांतरण के मामलों पर
कोलकाता/नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में बीच सड़क पर एक महिला की पिटाई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस
कोलकाता: पूर्वी झारखंड और आसपास के इलाकों में चक्रवात के प्रभाव के कारण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
कोलकाता: उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में कथित प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई का मामला तूल पकड़ते जा रहा
नई दिल्ली: लोकसभा में आज सोमवार(01 जुलाई) को भारी हंगामा देखने को मिला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
ऊपर