सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सिमरन शर्मा ने भारत को दिलाया छठा स्वर्ण पदक…

शेयर करे

जापान:  सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में 24-95 सेकंड का खुद के लिए सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर भारत को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शनिवार को छठा स्वर्ण पदक दिलाया। सिमरन का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25-16 सेकंड था। डोमिनिका की डारलेनिस डि ला सेवेरिनो को रजत और लोरेन गोम्स डि एगुइयार को कांस्य पदक हासिल हुआ। टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित खिलाड़ी भाग लेते हैं। भारत के अब छह स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य समेत 15 पदक हो गए हैं।

2023 में भी भारत का रहा था बेहतरीन प्रदर्शन…

बता दें क‌ि पहले पेरिस में 2023 में भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। इससे पहले भारत को पुरूषों की एफ46 भालाफेंक स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे श्रीलंका के दिनेश प्रियंथा हेराथ के खिलाफ शिकायत सही साबित होने पर रजत और कांस्य पदक दिया गया है। पुरूषों के एफ46 भालाफेंक में भारत के रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह तीसरे और चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन भारत ने विरोध दर्ज किया था कि हेराथ इस वर्ग में भागीदारी के योग्य नहीं हैं। पैरा खेलों में समान शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ियों को एक समूह में रखा जाता है ताकि प्रतिस्पर्धा बराबरी की हो। एफ46 वर्ग भुजा में कमी, कमजोर मांसपेशियों वाले या बाहों में गति की निष्क्रिय सीमा वाले एथलीटों के लिए है, जिसमें एथलीट खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

Visited 75 times, 1 visit(s) today
1
0

One thought on “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सिमरन शर्मा ने भारत को दिलाया छठा स्वर्ण पदक…

Comments are closed.

मुख्य समाचार

एमएमआईसी ने एनजीओ और कोलकाता पुलिस के साथ की बैठक फिलहाल कोलकाता में हैं कुल 11 शेल्टर होम दुर्गापूजा से
कोलकाता :  राम मंदिर से भी प्लास्टिक शेड हटा दिये गये हैं। यहां बैठने वाले हॉकर राजकुमार साव लगभग 20
कूचबिहार: BJP महिला कार्यकर्ता के साथ कूचबिहार में बर्बरता की हदें पार हो गई। आरोप है कि TMC के गुंडों ने
कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन ने अगले 6 जुलाई 2024 तक के लिए 200 से भी ज्यादा ट्रेनों
मुंबई : टीवी से फिल्मों का रुख करने वाली हिना खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
कोलकाता: कुछ महीने पहले TMC के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे। विपक्ष के
कोलकाता : बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तरफ़ से की गयी कार्यवाही के बाद हाथी बाग़ान
कोलकाता: राज्य के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
नई दिल्ली: सांसदों के शपथग्रहण के बाद आज गुरुवार(27 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के
विद्यासागर सेतु पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई हावड़ा सिटी पुलिस के साथ रखा
कोलकाता: दक्षिण बंगाल में सड़क पर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का
कोलकाता: कोलकाता मेट्रो के अंतिम परिसेवा अर्थात नाइट परिसेवा के टाइमिंग में बदलाव होने से यात्रियों की संख्या में जबरदस्त
ऊपर