रामनवमी पर अत्यंत शुभ योग बन रहा है, ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, होगी मुरादें पूरी

कोलकाता: चैत्र नवरात्रि के 9वें दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। इस नियम अनुसार इस साल 30 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। इस बार रामनवमी पर 5 शुभ योगों का अनोखा संयोग बना है। रामनवमी के दिन चंद्रमा मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। भगवान राम की कुंडली में भी चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं। इसके अलावा रामनवमी के दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे पांच शुभ संयोग बनने से इस दिन भगवान राम की पूजा अर्चना करना अति उत्तम फलदायी साबित होगा। इसके अलावा इस दिन बुध भी उदित हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं रामनवमी पर इस बार रामनवमी पर कैसा करें भगवान राम की पूजा। जिससे आपकी मुराद जल्द हों पूरी।
रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान आदि के बाद भगवान राम की प्रतिमा का केसर के दूध से अभिषेक करें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर रामचरितमानस का पाठ करें। यदि आप रामचरित्र मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं तो सुंदरकांड का पाछ जरूर करें। इसका पाठ करने से घर में खुशहाली आती है, साथ ही धन और वैभव की वृद्धि होती है।

रामनवमी के दिन एक ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नम: इस मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें।
इस बात का ख्याल रखें की भगवान राम की पूजा करने के साथ साथ माता सीता का पूजा भी जरूरत करें। पूजा के अंत में भगवान राम और माता सीता सा आशीर्वाद से जरूर लें। इतना ही नहीं इस जल को घर के हर कोने में छिड़क दें। यदि आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो वह समाप्त हो जाएगा।
रामनवमी के दिन शुभ मुहूर्त
29 मार्च को रात में 9 बजकर 8 मिनट से शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ होगा।
नवमी तिथि 30 मार्च को रात में 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Panchayat 3 Release Date: खत्म हुआ लंबा इंतजार, इस तारीख को देखें फुलेरा गांव की कहानी

मुंबई : 'सचिव जी', 'प्रधान जी' और 'प्रहलाद जी' जैसे कई दिलचस्प किरदारों से सजी वेब सीरीज 'पंचायत 3' जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। आगे पढ़ें »

ऊपर