Kolkata RG Kar Hospital: कौन है संजय? जिसने कर दी थी हैवानियत की सारी हदें पार… | Sanmarg

Kolkata RG Kar Hospital: कौन है संजय? जिसने कर दी थी हैवानियत की सारी हदें पार…

कोलकाता : क्या संजय ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी? जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी​ के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ हिंसा की अश्लील वीडियो देखने की लत अभियुक्त संजय राय को थी। यह धीरे-धीरे उसकी पसंदीदा आदत बन गईं थी।

सूत्रों के अनुसार इसलिए संजय ने दुष्कर्म के दौरान महिला डॉक्टर को बेरहमी से प्रताड़ित किया था। आरोप तो यहां तक ​​है कि अभियुक्त ने महिला डॉक्टर से दुष्कर्म से पहले उसके गुप्तांगों को हेयर क्लिप से चोटिल कर दिया था। घटना के बाद क्लिप उसके गुप्तांगों के पास से बरामद की गई थी। सिविक वाॅलंटियर संजय राय ने रेप से पहले और बाद में युवा डॉक्टर के साथ हैवानियत की थी। आरोप है कि अभियुक्त ने डॉक्टर की हत्या के बाद भी उसे प्रताड़ित किया था। महिला डॉक्टर के कूल्हे में भी चोटें आई हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में पुलिस को पता चला कि आरजी कर अस्पताल की चौथी मंजिल पर सेमिनार हॉल का दरवाजा बंद करने के बाद वह करीब 25 मिनट तक महिला डॉक्टर पर अत्याचार करता रहा। पुलिस उसके मोबाइल फोन को खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या आरोपी ने रेप के बाद युवती के शव का वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड की थी।

हेयर​ क्लिप से पहुंचाया था युवती को नुकसान 

इस बीच, लड़की की मौत की खबर पाकर पुलिस मौके पर गयी और वहां से एक हेयर क्लिप के साथ कई अन्य सामान भी बरामद किये। बालों की क्लिप युवती के नग्न शरीर के गुप्तांग के पास थी। पुलिस को पता चला कि हेयर क्लिप मृतका की थी।

उस मामले में पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि प्रताड़ना के दौरान मृतका के गुप्तांगों पर उस क्लिप से प्रहार किया गया था। पुलिस ने मामले की पुष्टि के लिए क्लिप को फोरेंसिक विशेषज्ञों के पास भेजा है। फोरेंसिक विशेषज्ञ क्लिप के नमूने की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें युवती के शरीर की गंध है। इसके अलावा, यातना के उदाहरणों में कमर पर वार करना, दोनों आँखों पर मुक्का मारना या किसी चीज़ से मारना शामिल है। आंखों से खून निकल रहा था। मुंह से खून निकल रहा था। बायां पैर, पेट, बायां टखना, गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। दाहिनी उंगली की एक हड्डी लगभग टूट चुकी थी। पुलिस ने कहा कि इस प्रताड़ना का कारण और विस्तृत जानकारी जानने के लिए संजय राय से पूछताछ की जा रही है।

विकृत मानसिकता का व्यक्ति है संजय राय

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान इस बात का प्रमाण मिला है कि डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म का मुख्य अभियुक्त संजय राय बेहद विकृत मानसिकता का है। संजय के मोबाइल फोन की तलाशी ली गई तो पुलिस को कई तरह की अश्लील वीडियो मिले हैं। इनमें से कई बेहद अननैचुरल और हिंसक तरीके के हैं। वे नग्न महिलाओं पर विभिन्न तरीकों से अत्याचार के उदाहरण दिखाते हैं। पुलिस के मुताबिक संजय लगातार इस तरह के वीडियो देखने का आदी हो चुका था। इससे उसे काफी संतुष्टि मिलती थी। इस तरह का यौन शोषण उसका पसंदीदा बनता जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह रोजाना शराब पीता था। कोलकाता और उसके आस-पास के कई रेड लाइट इलाकों में अमूमन रोजाना जाना उसकी आदत बन गई। लेकिन उसे किसी भी यौनकर्मी पर अत्याचार करने का कोई मौका नहीं मिला था। पुलिस के मुताबिक इसी वजह से उसने रेप के साथ-साथ एक महिला को अवर्णनीय यातनाएं दीं। युवती के शव के निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को प्रताड़ना की जो रिपोर्ट मिली है, उससे पुलिस इस मामले को लेकर काफी आश्वस्त है। इसी आधार पर जांच टीम ‘एसआईटी’ संजय से पूछताछ कर रही है।

Visited 482 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
2
0

Leave a Reply

ऊपर