मॉर्निंग वॉक से लौटने पर 1 घंटे का रूटीन होता है अहम, जानिए इस समय क्या करें | Sanmarg

मॉर्निंग वॉक से लौटने पर 1 घंटे का रूटीन होता है अहम, जानिए इस समय क्या करें

कोलकाता : अगर आपको फिट रहना है तो आपके लिए मॉर्निंग वॉक बेहद जरूरी है। मॉर्निंग वॉक करने के बहुत से फायदे होते हैं, जिसमें ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना भी शामिल है। बॉडी फैट बैलेंस करने के साथ-साथ मॉर्निंग वॉक के जरिए तनाव से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अब यहां सवाल यह उठता है कि मॉर्निंग वॉक से आने के बाद सबसे पहले आपको क्या करना चाहिए। यह जानना आपके लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि अगर आप मॉर्निंग वॉक से आकर कुछ गलत खा लेते हैं तो आपको इसका फायदा बिल्कुल नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि मॉर्निंग वॉक से आने के एक घंटे तक आपको क्या खाना या पीना चाहिए और क्या करना चाहिए।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

मॉर्निंग वॉक करने से हमारी मांसपेशियां गर्म हो जाती हैं। इस दौरान अगर आपको मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाना है, तो आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे शरीर को लचीला बनाने में भी मदद मिलती है। अगर आप वॉक के बाद तुरंत बैठते हैं, तो ये आपके शरीर में दर्द पैदा कर सकता है।

खूब पानी पीएं

मॉर्निंग वॉक करने के दौरान हमें खूब पानी पीना चाहिये। इसकी वजह ये है कि वॉक की वजह से शरीर थकता है, और पानी खत्म होने लगता है। यही वजह है कि वॉक से लौटने के दौरान भी शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

शरीर को ठंडा करें

जब हम मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो इससे हमारा शरीर गर्म हो जाता है। यही वजह है कि जैसे ही हम वॉक से लौटते हैं, हमें सबसे पहले अपने शरीर को ठंडा करना चाहिए। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका शांति से कुछ देर बैठना है, ताकि हार्ट बीट सामान्य हो जाए और थके हुए शरीर को कुछ आराम मिल जाए।

प्रोटीन शेक का सेवन

जिस तरह मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में पानी की कमी होती है। उसी तरह से हमारी एनर्जी भी कम होती है. इसलिए आप जब भी मॉर्निंग वॉक से लौटें, कोशिश करें कि प्रोटीन शेक या केले का सेवन करें। इससे न सिर्फ मांसपेशियां मजबूत होंगी, बल्कि शरीर को कई जरूरी विटामिन भी मिलेंगे।

 

Visited 213 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर