राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, वीडियो वायरल | Sanmarg

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, वीडियो वायरल

जयपुर: राजस्थान में नए सरकार के गठन से पहले अपराधी फिर से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार(05 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को जयपुर में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इस वारदात में उनकी मौत हो गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलवार गोगामेढ़ी पर गोलियां चलाईं फिर मौके से भाग निकले।गोगामेढ़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अपराधियों द्वारा गोली मारते हुए देखा जा सकता है। सन्मार्ग इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी के घर के पास ही फायरिंग की। जयपुर स्थित सुखवीर सिंह के घर के पास चार अज्ञात बदमाश आए थे।

CCTV फुटेज की पड़ताल में जुटी पुलिस
बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी मारी गोली। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी पड़ताल में जुटी है। श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना है। लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया था।
Visited 131 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर