कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में हैं भर्ती | Sanmarg

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में हैं भर्ती

कोलकाता: शहर के मेयर फिरहाद हकीम की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या थी। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट से आई ये जानकारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों का कहना है कि उनकी शारीरिक स्थिति को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। डॉक्टरों की टीम जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही फिरहाद हकीम को पीठ दर्द की समस्या थी। उस वक्त उनकी पीठ का दर्द बढ़ जाने के कारण उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान वह एक दिन अस्पताल में भर्ती थे।

Visited 153 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर