बंगाल आने के दौरान सड़क हादसा, एक्टर Pankaj Tripathi के बहनोई की मौत | Sanmarg

बंगाल आने के दौरान सड़क हादसा, एक्टर Pankaj Tripathi के बहनोई की मौत

कोलकाता: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। पंकज त्रिपाठी के बहनोई यानी बहन के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं बहन की हालत नाजुक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की बहन और उनके पति गोपालगंज से कोलकाता कार से जा रहे थे, तब सड़क हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ। हादसे में मौके पर ही पंकज के बहनोई का निधन हो गया, और बहन अस्पताल में भर्ती हैं।

डिवाइडर से टकराई थी कार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट 20 अप्रैल की शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली-कोलकाता हाईवे-2 पर निरसा बाजार के पास गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जहां एक्टर के बहनोई का निधन हो गया और बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के बहनोई मुन्ना तिवारी (राकेश तिवारी) खुद कार चला रहे थे और उनकी पत्नी सरिता साथ बैठी थीं। हालांकि एक्सीडेंट कैसे हुआ, इसपर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: आज बंगाल में गरजेंगे अमित शाह और राजनाथ सिंह, दार्जिलिंग पर रहेगी नजर

अस्पताल में भर्ती है बहन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी को अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक, एक्टर की बहन क्रिटिकल कंडीशन में हैं और उनका इलाज SNCU में चल रहा है। पंकज त्रिपाठी के परिवार से दुखद खबर सामने आने के बाद से एक्टर के फैंस उनके और परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

ये भी देखे…

 

Visited 21 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर