WB By-elections : 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन | Sanmarg

WB By-elections : 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के 4 विधानसभा सीटों मानिकतल्ला, बागदा, रायगंज और राणाघाट दक्षिण में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर हैं। आज यानी सोमवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे से चुनावी शोर- गुल थम जाएंगे। ऐसे में तृणमूल और भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंककर चुनाव जीतने की जद्दोजहद में जुटे हैं। यह उप चुनाव कई राजनीतिक हस्तियों के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा की टिकट से 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान रायगंज और राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट जीतने वाले कृष्ण कल्याणी और मुकुटमणी अधिकारी आगे चलकर तृणमूल में शामिल हो गए थे। पार्टी की ओर से दोनों विधायकों को 18वें लोकसभा चुनाव के दौरान रायगंज और राणाघाट संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, तृणमूल के दोनों ही उम्मीदवारों को भाजपा के प्रत्याशीयों से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद तृणमूल ने दोनों को दोबारा रायगंज और राणाघाट दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व विधायक साधन पांडे की मौत के बाद दो वर्षों से रिक्त पड़े मानिकतल्ला विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव होने जा रहे हैं। तृणमूल ने साधन पांडे की पत्नी सुप्ती पांडे को उम्मीदवार बनाया है। जबकी, भाजपा ने दोबारा कल्याण चौबे पर भरोसा जाहिर किया है। वहीं बागदा सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से मधुपर्णा ठाकुर और भाजपा की ओर से विनय कुमार विश्वास को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

Visited 805 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर