Rashid Khan : नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान | Sanmarg

Rashid Khan : नहीं रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान

कोलकाता : प्रोस्टेट कैंसर के लिए कोलकाता स्थित एक अस्पताल में इलाज करा रहे संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने से मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया, ” राशिद खान की हालत बहुत गंभीर थी और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेशन पर रखा गया था। वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी थे।” मंगलवार दोपहर 3:45 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उन्हें पद्मश्री के बाद पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी उन्हें कई पुरस्कार दिए थे। 2022 में उन्हें पद्मभूषण का सम्मान मिला था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मंगलवार दोपहर अस्पताल पहुंचकर उस्ताद राशिद खान की सेहत की जानकारी ली। उनके साथ कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, राज्य मंत्री अरूप विश्वास, मंत्री और संगीतकार इंद्रनील सेन भी थे।

उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहने वाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो…

सिंगर के टॉप गानों की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री में ‘तोरे बिना मोहे चैन नहीं’ जैसा सुपरहिट गाना गाया था। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में भी गाना गाया है। इसके साथ ही उन्होंने  ‘राज 3’, ‘कादंबरी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मंटो’ से लेकर ‘मीटिन मास’ जैसी फिल्मों में गाना गाया है। उन्होंने ‘आओगे जब तुम’ जैसे कई हिट्स दिये हैं।

शुभेंदु ने किया ट्वीट

Visited 188 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर