हुगली : भद्रेश्वर श्यामनगर नॉर्थ जूट मिल में गतिरोध खत्म कर मंगलवार को खोल दिया गया। इसके बाद श्रमिकों के बीच खुशी की लहर दौड़ने लगी। गत 19 मार्च को मिल प्रबंधन ने कार्य स्थगन का नोटिस लटका दिया था। काफी समय से प्रबंधन के रवैए से कर्मचारियों में असंतोष थे। कर्मचारी एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण को समस्या उत्पन्न हुई थी। गेट के सामने श्रमिकों और परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। समस्या समाधान के लिए डीएलसी कार्यालय में बैठक हुई ,लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रलय चक्रवर्ती और सीआईसी प्रकाश गोस्वामी और सत्तारूढ़ दल की यूनियन ने डीएलसी के साथ बैठक कर मिल खोलने का निर्णय लिया गया। यूनियन नेता वशिष्ट सिंह ने कहा कि मिल खोलने का निर्णय लिया गया। समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शिफ्ट का परिवर्तन सात दिन में होगा। मिल की बंसी बजते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। मिल प्रबंधन ने बताया कि समझौते के तहत मिल खोला गया। समस्याओं का समाधान बैठक कर समाप्त किया जायेगा।
Visited 66 times, 1 visit(s) today