kolkata: फिल्मों जैसा क्राइम – महिला के टुकड़े कर 3 प्लास्टिक बैगों में भरा और… | Sanmarg

kolkata: फिल्मों जैसा क्राइम – महिला के टुकड़े कर 3 प्लास्टिक बैगों में भरा और…

कोलकाता : कोलकाता के वाटगुंगे इलाके में सस्थिटाला रोड पर एक पुराने इमारत से पुलिस ने एक महिला के शव के टुकड़े बरामद क‌िए हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना को मंगलवार को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि शरीर के कई हिस्से अभी भी गायब हैं। यह भयानक खुलासा तब सामने आया जब कुछ निवासियों ने इमारत से आने वाली दुर्गंध के बारे में पुलिस से शिकायत की। पीड़ित महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने जाच के बाद बताया क‌ि ‘ऐसा लगता है कि किसी ने महिला को मार कर उसके शरीर के कई हिस्से कर डाले हैं। असके बाद शरीर के टुकडों को बारियों में भर कर जल्दबाजी में चलती गाड़ी से फेंक दी थीं। हालांकि, जांच अभी भी जारी है कि क्या उसकी हत्या उस सुनसान जगह पर की गई थी या उसे कहीं और मार दिया गया था और बाद में उसके शरीर के हिस्सों को काटकर वहां फेंक दिया गया था।
क्या है पूरा मामला?
घटना की जाँच कर रहे ज्वाइंट सीपी सैयद वकार रजा ने  बताया क‌ि ‘हमें तीन प्लास्टिक बैगों में महिला के शव के टुकड़े मिले हैं। उसके माथे पर सिंदूर और बिंदी लगा था जिससे पता चलता है कि वो शादीशुदा थी। बैग के भीतर ईंट भी हैं जिससे लग रहा है कि बैग नदी या तालाब में फेंकने की कोशिश हुई होगी। प्लास्टिक बैग में महिला के हाथ, तलुआ और पेट का हिस्सा नहीं मिला है। मामले की जाँच की जा रही है। केस अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।’ जाँच अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने हड़बड़ी में ये प्लास्टिक बैग फेंका। जाँच चल रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ लोग खाली क्वार्टर के पास बातचीत करने आए थे। उन्होंने पुलिस को 2:50 बजे इन थैलों के बारे में बताया। पुलिस घटनास्थल पर फौरन भागकर गई तो देखा तो वहाँ तीन काली पॉलीथीन पड़ीं थीं और उसमें 30-35 साल की महिला के शव के टुकड़े थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। ट्रैकर डॉग्स को काम में लगा दिया गया है। आगे की जानकारी जाँच के बाद सामने आएगी।
Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर