महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | Sanmarg

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: आज (2 अक्टूबर) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। भारत के लिए आज का दिन गर्व का दिन है। पीएम मोदी ने दोनों हस्तियों की जयंती पर राजघाट-विजयघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है । इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राहुल गांधी और कई नेताओं ने राजघाट में जाकर नमन किया है।

महात्मा गांधी को याद करते हुए जहां राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा, वहीं पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि गांधी के विचारों का पालन करके देश समृद्ध बनेगा। आपको बताते हैं कि किसने क्या कहा है।

पीएम ने गांधी जयंती पर ट्वीट कर लिखा

‘हम प्यारे बापू को गांधी जयंती पर नमन करते हैं. उनके विचारों और जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। आशा है बापू के विचार समृद्ध और दयावान भारत को बनाने में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।’

 

शास्त्री जी राष्ट्र के कल्याण के लिए जिए- पीएम मोदी

लाल बहादुर शास्त्री बहुत विनम्र और दृढ़ थे। उन्होंने सादगी को महत्व दिया और हमारे राष्ट्र के कल्याण के लिए जिए। भारत के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसे याद रखा जाएगा।

 

 

गांधी ने सत्य अहिंसा, सौहार्द का रास्ता दिखाया- राहुल गांधी

सत्य, अहिंसा और सौहार्द का रास्ता, भारत को जोड़ने का रास्ता महात्मा गांधी ने ही दिखाया था। बापू को उनकी जयंती पर शत शत नमन।

 

‘जय जवान, जय किसान’ के नारे ने किया सशक्त- राहुल गांधी

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर नमन। ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे से उन्होंने देश के दो बड़े तपस्वी वर्गों को सशक्त करने का काम किया था। शास्त्री जी का दिखाया रास्ता हमें भारत के हर मेहनती नागरिक को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

‘गांधी जी ने विश्व को सत्य,अहिंसा के रास्तों पर चलने की दी प्रेरणा’

महात्मा गांधी जी ने स्वदेशी, स्वराज, स्वावलंबन और स्वच्छता के दर्शन से जिस तरह स्वाधीनता के दौरान देश का नेतृत्व कर जनजागरण किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणीय है। पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः वंदन करता हूँ।

 

 

 

शास्त्री जी बने देश के स्वाभिमान के प्रतीक- गृह मंत्री शाह

पूर्व प्रधानमंत्री व देश के लोकप्रिय नेता लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें नमन। सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए शास्त्री जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावी था कि उन्होंने अपनी एक आवाज से पूरे राष्ट्र को विषम परिस्तिथियों में एक कर दिया और भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक बने। गुदड़ी के लाल शास्त्री जी ने अपने दृढ नेतृत्व से देश के जवानों व किसानों में अद्वितीय ऊर्जा का संचार किया और 1965 की लड़ाई जीतकर भारत की ताकत का एहसास कराया। उनकी सादगी, ईमानदारी व देशप्रेम वंदनीय है।

 

 

बता दें कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में दोनों हस्तियों की अहम भूमिका थी। देश के योगदान के लिए इन्हें 2 अक्टूबर के दिन याद किया जाता है।

Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर