मुख्यमंत्री ने 48 सिविक वॉलेंटियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
File Photo
File Photo
Published on: 

कोलकाता: खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता राज्य के 48 युवक-युवतियों को सिविक वॉलेंटियर के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। राज्य पुलिस द्वारा आयोजित कम्युनिटी फुटबॉल मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें यह नियुक्ति पत्र दिया गया है।

सोमवार को नवान्न के सभा कक्ष में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच चयनित उम्मीदवारों को स्वयं नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके बाद गृह विभाग की ओर से शेष उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। ‘जलतरंग’ सांस्कृतिक प्रतियोगिता तथा ‘जंगलमहल’ और ‘सैकत’ कप के विजेता एवं रनर-अप प्रतिभागियों को यह नियुक्ति पत्र दिए गए।

नियुक्त सिविक वॉलेंटियर मुख्य रूप से बीरभूम, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य के सीमावर्ती और वंचित वर्ग के युवाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस की ओर से इन खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News