सूर्य की तरफ आदित्य-L1 ने बढ़ाया कदम, ISRO ने दिया ये अपडेट

बेंगलुरु: देश का पहला सोलर मिशन आदित्य L1 ने सूरज की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। आदित्य-एल1 ने दूसरा ऑर्बिट एडजस्टमेंट पूरा कर लिया है। इससे पहले 3 सितंबर को आदित्य L1 ने पृथ्वी के चारों ओर पहला चक्कर लगाकर सूरज की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया था। उस समय मिशन ने 245 किमी x 22,459 किमी का ऑर्बिट हासिल किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसरो ने इसकी जानकारी दी है।

ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि 5 सितंबर यानी मंगलवार तड़के 2.45 बजे पृथ्वी के नए ऑर्बिट में आदित्य L1 प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ इस मिशन ने दूसरा अर्थ बाउंड मैन्यूवर भी पूरा कर लिया है। नया ऑर्बिट 282 किमी X 40,225 किमी का है। अगला मैन्‍युवर 10 सितंबर को दोपहर 02:30 बजे के लिए शेड्यूल्‍ड है यानी इस स्‍पेसशिप की अगली कक्षा 10 सितंबर को सुबह 2.30 बजे बदली जाएगी। जानकारी के मुताबिक सूर्ययान आदित्य-L1 को 16 दिनों तक पृथ्वी की परिक्रमा करनी है। इसके बाद वह सूर्य की ओर बढ़ जाएगा।

L1 प्वाइंट पर स्थापित होगा सूर्ययान

2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल1 ने उड़ान भरी थी। इसे पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर L1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाएगा। लॉन्चिंग के लिए इसरो ने PSLV-सी57 रॉकेट की मदद ली। आदित्य एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट-1 तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। इसके बाद वह सूर्य की किरणों से संबंधित जानकारी भेज पाएगा।

Visited 70 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भाजपा के अन्याय का बदला लेगा बंगाल : ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘अन्याय’ का बदला लेगा और ‘‘निश्चित रूप से आगे पढ़ें »

स्वाति मालीवाल केस: केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Loksabha Elections : आज थम जायेगा पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का शोर

Bengal Governor Molestation Case : राजभवन छेड़छाड़ मामले में कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TMKOC के अभिनेता ‘सोढ़ी’ हफ्तों बाद लौटे घर, कहां थे इतने दिन?

West Bengal Weather: बंगाल के 10 जिलों में रविवार को बरसेंगे बादल, चक्रवात को लेकर आया अपडेट

Kolkata: TMC नेता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा….

कन्हैया कुमार को प्रचार के दौरान व्यक्ति ने थप्पड़ मारा

हरियाणा के नूंह में श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

संदेशखाली की पियाली को तत्काल रिहा करने का हाईकोर्ट का आदेश

ऊपर