न्यूटाउन को मिले दो स्मार्ट सिटी अवॉर्ड, राष्ट्रपति से मिलेगा पुरस्कार

इसी महीने मध्यप्रदेश में मिलेगा पुरस्कार
सन्मार्ग संवाददाता
बिधाननगर : सुंदर वातावरण और इकोफ्रेंडली परिवहन के लिये कोलकाता के न्यूटाउन को स्मार्ट सिटी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर दो खिताब मिले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सपनों के शहर न्यूटाउन ने अपने खूबसूरत पर्यावरण और सुविधाजनक परिवहन प्रणाली के लिए राष्ट्रीय खिताब जीता है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय के ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट’ या आईएसएसी 2022 के विभिन्न कार्यक्रमों के परिणाम हाल ही में जारी किए गए हैं। देश के 80 स्मार्ट शहरों से लगभग 900 नामांकन प्राप्त हुए थे। उस प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने के बाद न्यूटाउन ने यह खिताब जीता। एनकेडीए सूत्रों के अनुसार जीते हुए रुपयों के एक हिस्से से शहर के एक भाग में नीम के पेड़ लगाने की परियोजना है जिसे न्यूटाउन के अधिकारियों ने ‘नीम बनानी’ पार्क के रूप में उजागर किया है। शहर के हरे-भरे वातावरण के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिताब भी मिला है। वहीं दूसरा खिताब साइकिल के उपयोग के लिये दिया गया है। साइकल के उपयोग से शहर में मोटर चालित वाहनों पर निर्भरता बहुत कम हो गई है। गौरतलब है कि इसी महीने मध्यप्रदेश में होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से न्यूटाउन को स्मार्ट सिटी पुरस्कार मिलने वाला है। न्यूटाउन सिटी अथॉरिटी ईएनकेडीए के अध्यक्ष देवाशीष सेन ने कहा कि राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप शहर में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

Visited 88 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

West Bengal Weather: बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है। इस कारण 19 मई से 22 आगे पढ़ें »

ऊपर