हाथ से न जानें दें धनवान बनने का आखिरी मौका, सावन पूर्णिमा पर ये उपाय कराएंगे बंपर धन लाभ! | Sanmarg

हाथ से न जानें दें धनवान बनने का आखिरी मौका, सावन पूर्णिमा पर ये उपाय कराएंगे बंपर धन लाभ!

कोलकाता : सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस बार सावन की पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन सावन पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार इस दिन किए गए कुछ उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं और उनकी कृपा बरसाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है। इस दिन नदियों में आस्था की डुबकी लगाई जाती है और इसके बाद दान पुण्य कर्म किए जाता हैं। सावन पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में सावन पूर्णिमा पर कुछ उपायों का जिक्र किया गया है, जिन्हें विधिपूर्वक करने पर व्यक्ति को धनलाभ होता है। साथ ही, धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक तंगी के लिए करें ये उपाय
बता दें कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, तो सावन पूर्णिमा पर ये उपाय बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। इस दिन पति पत्नी को साथ मिलकर कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इस उपाय के साथ ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।। मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार आता है। साथ ही, पति-पत्नी के रिश्ते मधुर होते हैं।

मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा
सावन पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियां लेकर उन पर पिसी हुई हल्दी लगा लें। अब इन कौड़ियों को मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें।साथ ही, मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। पूजा करने के बाद इन कौड़ियों को धन रखने वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। इससे व्यक्ति के धन में वृद्धि होती है।

ये उपाय करने से खुलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल सावन पूर्णिमा के साथ-साथ गायत्री जंयती भी मनाई जायेगी। ऐसे में इस खास दिन मां गायत्री की मूर्ति के या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। इतना ही नहीं, 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे व्यक्ति के सभी रुके हुए काम बनने लगते हैं।

 

Visited 223 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर