Bengal News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल… | Sanmarg

Bengal News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई। अब तक 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब दस बजे उस समय हुआ। धमाके के समय पटाखा फैक्टरी के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। घटना कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दुत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल इलाके में हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि इमारत की छत पूरी तरह से उड़ गई। एक ही पल में पूरी इमारत ढह गई और वहां मैदान बन गया। मलबे के अंदर कई लोग अभी भी दबे हैं और पीड़ितों के जले हुए और क्षत-विक्षत शव सड़कों पर आ गए। घायलों को इलाज के लिए बारासात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। बचाव अभियान चल रहा है।
धमाका सुनकर दहले लोग
जिस समय धमाका हुआ लोग अपने घरों में थे। तेज आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो धुएं का गुबार देखा। शरीर के टुकड़े इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पुलिस को सूचना दी गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
मई में भी हुआ था ऐसा ही धमाका
इससे पहले इसी साल मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके की कई घटनाएं सामने आती हैं। रविवार की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया।

Visited 124 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर