पीरियड्स बंद होने के बाद शरीर में होते हैं कई बदलाव, गलती से भी ना करें नजरअंदाज! | Sanmarg

पीरियड्स बंद होने के बाद शरीर में होते हैं कई बदलाव, गलती से भी ना करें नजरअंदाज!

पीरियड बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर पर ध्यान देकर कई बीमारियों से बचा सकता है।

कोलकाता: मानव शरीर में बढ़ती बीमारियां खतरे का संकेत हैं। देश में अधिकांश व्यक्ति किसी न किसी बीमारियों का सामना आए दिन करते रहते हैं। इनमें खास तौर पर महिलाओं को पीरियड के बाद शरीर का ध्यान रखना जरूरी होता है। बता दें कि 45 से 50 की उम्र के बाद महिलाओं में पीरियड बंद हो जाता है। पीरियड यानी मासिक धर्म बंद होने के बाद शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए खान-पान के अलावा शरीर से आ रहे हल्के-संकेतों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक पीरियड बंद होने के बाद कुछ ऐसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनके बारे में समय पर पता न लगने से जान जाने का खतरा भी बन जाता है। कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

खाने-पीने का रखें विशेष ध्यान

महिलाओं में मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। दिल की बीमारियों से बचने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी होता है। वहीं, फल, अनाज, ड्राई फ्रूटस जैसी चीजें लेनी चाहिए। इस उम्र में हड्डियों के रोग से बचने के लिए दूध से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी न हो। इसके अलावा ज्यादा नमकीन और ज्यादा सोडियम वाली चीजें कम खानी चाहिए।

योगा पर दें ध्यान

इस उम्र में अधिकांश महिलाएं शरीर को फिट रखने के लिए योगा और एक्सरसाइज नहीं कर पाती। जरूरी है कि ऐसे समय में योगा और एक्सरसाइज के लिए थोड़ा समय निकाला जाए। इससे शरीर को बहुत राहत मिलती है। इससे तनाव और मानसिक स्ट्रेस कम होगा। शारीरिक रोगों से भी बचा जा सकता है।

Visited 436 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर