एक्टर प्रकाश राज पर केस दर्ज, चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने का लगा आरोप | Sanmarg

एक्टर प्रकाश राज पर केस दर्ज, चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने का लगा आरोप

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का मजाक उड़ाने के मामले में साउथ के एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध एक्टर प्रकाश राज पर मंगलवार (22 अगस्त) को शिकायत दर्ज हुई है। उनपर चंद्रयान-3 मिशन को लेकर मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया था। इसी पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। इसी मामले में अब बागलकोट के बानाहाट्टी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराया गया है।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
बता दें कि रविवार को प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक आदमी की कार्टून वाली तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में आदमी शर्ट और लुंगी पहना था जिसमें वो चाय डाल रहा था। तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि चंद्रयान से अभी पहला दृश्य आया। इसके बाद उन्होंने लिखा कि जो लोग सिर्फ नकारात्मक चीजें देखते हैं उन्हें वही दिखता है। मैं आर्मस्ट्रांग के समय में हमारे केरल चायवाला को जश्न मनाते हुए दिखा रहा था-ट्रोल्स ने किस चायवाले को देखा ? अगर आपको कोई मज़ाक समझ नहीं आया तो ये आपके ऊपर मज़ाक है।

लोगों ने की जमकर आलोचना
पोस्ट के शेयर करने के बाद प्रकाश राज को लोग ट्रोल करने लगे। सोशल मीडिया पर इनकी जमकर आलोचना होने लगी। वहीं आपको बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा।इसरो ने शाम 6.04 बजे का समय उतरने के लिए कहा है। प्रकाश राज कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इनमें सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड, दबंग और सिंघम जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं।

Visited 163 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर