कई प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए केएमडीए का अनुमोदन

कई प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए केएमडीए का अनुमोदन
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : केएमडीए द्वारा कई सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए अनुमोदन दिया है। सूत्रों के मुताबिक हावड़ा की प्रमुख नौ सड़कों पर काम होगा। इसके लिए लगभग 65 करोड़ खर्च का अनुमान है। हावड़ा की इन सड़कों में बनारस रोड (1.5 कि.मी.), फोरशोर रोड (3.3 कि.मी.), कांटापुकुर रोड (1.32 कि.मी.), नरसिंह दत्ता रोड (1.5 कि.मी.) देबेंद्र गांगुली रोड (500 मीटर) व अन्य शामिल हैं। इन सड़कों के कुछ हिस्सों का पुनर्निर्माण कंक्रीट से किया जा रहा है, जबकि अन्य हिस्सों पर पेवर ब्लॉक बिछाये जायेंगे। यह कार्य जनवरी तक पूरा होने की संभावना है। पंचानंतला रोड पर 175 मीटर का निर्माण कंक्रीट से किया जाएगा और शेष भाग में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। केएमडीए सूत्रों के मुताबिक कुछ हिस्सों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है। हमारा लक्ष्य जनवरी तक सभी काम पूरा करना है। पंचानंतला रोड के एक निवासी ने कई बदहाल सड़काें को अति खतरनाक बताया। स्थानीय एक व्यक्ति ने कहा, आये दिन ही रिक्शा और दोपहिया वाहन पलट जाते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in